411 REFERENCE · Wikipedia
आईफ़ोन (पहली पीढ़ी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आईफ़ोन (अंग्रेज़ी: iPhone) जिसे आईफ़ोन 2G के नाम से भी जाना जाता है, एप्पल इंक॰ द्वारा विकसति एक स्मार्टफोन है। यह आईफ़ोन परिवार की पहला सदस्य है। इसका अनावरण 9 जनवरी 2007 को कई महीने चले अफवाहों और अटकलों के दौर के बाद इसकी घोषणा 9 जनवरी 2007 को की गयी।
== इतिहास ==
एप्पल के तात्कालिक सीईओ स्टीव जॉब्स ने एक ऐसे कंप्यूटर की परिकल्पना की जिसमें माउस और कुंजीपटल (कीबोर्ड) के स्थान पर उपयोगकर्ता स्पर्श की मदद से कंप्यूटर के साथ पारस्परिक व्यवहार करे। जॉब्स ने इस परिकल्पना की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए एप्पल के इंजीनियरों के एक समूह को भर्ती किया। जॉब्स ने इसके प्रोटोटाइप और अंतरफलक की समीक्षा की और उनके मन में इस तकनीक को एक मोबाइल फ़ोन के साधन से कार्यान्वित करने का विचार आया।
इस परियोजना को प्रोजेक्ट पर्पल 2 का नाम दिया गया और इसकी शुरुआत 2005 में हुई।
एप्पल ने अमेरिकी दूरसंचार कंपनी एटी एंड टी (AT&T) की गुप्त और अभूतपूर्व सहयोग की मदद से इस उपकरण का निर्माण किया। तीस महीने लम्बे चले इस सहयोग की लागत करीब 150 मिलियन डॉलर अनुमानित की जाती है।
सबसे पहले आईफ़ोन का अनावरण स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी 2007 को सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित हुए मैकवर्ल्ड सम्मेलन के दौरान एक कीनोट संबोधन के दौरान किया।
अपने भाषण में जॉब्स ने कहा कि "I have been looking forward to this for two and a half years" ("मैं ढाई साल इसका इंतज़ार कर रहा था") और "today, Apple is going to reinvent the phone."("आज, एप्पल फ़ोन का पुनः आविष्कार करने जा रहा है")
== मॉडलों का कालक्रम ==
== सन्दर्भ ==