Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रवर्तक संघ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|प्रवर्तक संघ प्रवर्तक संघ एक हिन्दू सामाजिक राष्ट्रवादी प्रतिष्ठान है जिसकी स्थापना भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मतिलाल राय ने की थी। भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में प्रवर्तक संघ का एक महत्वपूर्ण स्थान है। सामान्य जनता के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान करके राष्ट्रीय उत्थान के उद्देश्य से प्रवर्तक संघ की स्थापना की गयी थी। प्रवर्तक संघ ने व्यवसाय के क्षेत्र में प्रवेश किया, शिक्षा संस्थान खोले, तथा अपने संस्थापक के सन्देश को प्रसारित करने के लिए सांस्कृतिक केन्द्र खोले। उस समय यह भारतीय क्रान्तिकारियों का प्रमुख शरण-स्थल भी था। इस संघ ने 'रक्षित दे एवं घोष कम्पनी' नामक एक पार्टनरशिप फर्म शुरू की जिसने बढईगिरी का वर्कशॉप खोला। बाद में बढकर यह "प्रवर्तक फर्निशर्स लिमिटेड" नामक एक ज्वाइन्ट स्टॉक कम्पनी बन गया। इसका एक शो-रूम बिपिन बिहारी गांगुली गली, कोलकाता में था। १९२० में प्रवर्तक संघ ने कृषि के क्षेत्र में प्रवेश किया और २४ परगना के फ्रजेरगंज में एक कृषि फार्म स्थापित किया। श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन श्रेणी:सामाजिक संगठन