411 REFERENCE · Wikipedia
रेनॉल्ट क्विड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेनॉल्ट क्विड क्रॉसओवर सिटी कार है जो फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो द्वारा निर्मित है, शुरुआत में भारतीय बाजार के लिए बनाई गई थी और सन् 2015 में लॉन्च की गई थी। सन् 2017 में लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए एक बेहतर ब्राज़ीलियाई संस्करण पेश किया गया था। इसका बैटरी इलेक्ट्रिक संस्करण, जिसका नाम रेनॉल्ट सिटी के-जेडई है, 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसका निर्माण चीन में किया जा रहा है और 2021 से यूरोप में डेसिया स्प्रिंग इलेक्ट्रिक के रूप में और 2022 से लैटिन अमेरिका में रेनॉल्ट क्विड ई-टेक के रूप में निर्यात किया जा रहा है।
रेनॉल्ट क्विड कंपनी की भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मॉडल में से एक है। इसका एसयूवी जैसा आकर, अपराइट डिजाइन तथा अधिक ग्राउंड क्लियरेंस इस कार क एंट्री लेवल सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाता है। इसमें कई फीचर्स व उपकरण दिया गया है, जो इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए सबसे उपयुक्त कार बनाती है।रेनॉल्ट क्विड https://hindi.drivespark.com/bikes/royal-enfield/meteor-350/ ड्राइवस्पार्क
इतिहास
क्विड को प्रोजेक्ट कोड बीबीए के तहत विकसित किया गया था। यह रेनॉल्ट और निसान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित नए सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली कार है। यह रेनॉल्ट के सबसे छोटे पारंपरिक वाहन,ट्विंगो की तुलना में थोड़ा लंबा लेकिन संकरा है, जिसकी बैठने की स्थिति ऊंची है और सवारी की ऊंचाई 180 मिमी (7.1 इंच) है।https://economictimes.indiatimes.com/renault-kwid-compact-hatchback-unveiled-to-take-on-alto-eon-in-rs-3-4-lakh-price-range/articleshow/47354211.cms Renault Kwid compact hatchback unveiled; to take on Alto & Eon in Rs 3-4 lakh price range 20 मई 2015 द इकोनोमिक टाइम्स इसके डिज़ाइन की बात करें तो, रेनॉल्ट क्विड को सामने से एक नया डिजाइन दिया गया है। इसमें डुअल हेडलैंप सेटअप दिया गया है, ऊपरी हिस्से में एलईडी डीआरएल तथा बंपर में निचले हिस्से में मुख्य हेडलैंप दिया गया है। सामने बड़े ब्लैक रंग बंपर दिया गया है, जिसमें पतला क्रोम स्ट्रिप दिया गया है जो दो एलईडी डीआरएल को जोड़ता है, वहीं रेनॉल्ट के लोगो को माध्यम में रखा गया है। नई रेनॉल्ट क्विड के साइड व पिछले हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इस में थोड़े बहुत बदलाव किये गए है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है। इसमें नये डिजाइन किये गए स्टील व्हील, आकर्षक ओआरवीएम कवर, अपडेटेड टेललाइट तथा पिछले हिस्से में नए डिजाइन वाले बंपर लगाया गया है। इंटीरियर की बात करें तो रेनॉल्ट क्विड हैचबैक में बिल्कुल अपडेटेड केबिन दिया गया है। इसके डैशबोर्ड को ब्लैक रंग में रखा गया है तथा एसी वेंट, साइड डोर पैनल, सेंट्रल कंसोल तथा सीट अपहोल्स्ट्री को मिलते हुए रंगों में रखा गया है।रेनाल्ट क्विड https://hindi.drivespark.com/cars/renault/kwid/#models-colours Hindi.drivespark.com
सन्दर्भ
श्रेणी:ऑटोमोबाइल