411 REFERENCE · Wikipedia
प्रवास (पारिस्थितिकी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|320px|अफ्रीका में प्रवास करते हुए विल्डबीस्ट नदी पार करते हुए
पारिस्थितिकी में प्रवास (Migration) किसी जाति के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में एक स्थान से किसी भिन्न पर्यावरण वाले स्थान में जाने की क्रिया है। यह कई जातियों के जीवन चक्र व प्राकृतिक व्यवहार का भाग है। अक्सर यह प्राणियों, पक्षियों और कीटों में ऋतु के अनुसार होते हुए देखा जाता है। मसलन हूपर हंस गर्मियों में साइबेरिया और उत्तरी यूरेशिया में रहते हैं और अण्डे देते हैं, और फिर सर्दियों में, जब इन स्थानों में तापमान बहुत गिर जाता है और आहार मिलना कठिन हो जाता है, वे हज़ारों मील की प्रवासीय उड़ान भर कर दक्षिणी यूरोप और पूर्वी एशिया के क्षेत्रों में आ जाते हैं। आहार के अतिरिक्त प्रवास परभक्षियों से बचने के लिए, प्रजनन के लिए संगी ढूंढने और अन्य पर्यावरणीय कारणों से भी करा जाता है।Dingle Hugh Drake V. Alistair What Is Migration? https://academic.oup.com/bioscience/article/57/2/113/228325 BioScience 9 July 2021 113–121 10.1641/B570206 1 February 2007Migration and dispersal https://www.glyndwr.ac.uk/bartlett/ecology/migrat.htm Wrexham Glyndŵr University https://webcache.googleusercontent.com/search?q=cache:siigOkAmRoIJ:https://www.glyndwr.ac.uk/bartlett/ecology/migrat.htm+&cd=12&hl=en&ct=clnk&gl=us October 10, 2017Dorst Jean P. Ecological Significance of Migration https://www.britannica.com/science/migration-animal/Ecological-significance-of-migration Encyclopedia Britannica 7 December 2017
इन्हें भी देखें
प्रवास
सन्दर्भ
श्रेणी:पारिस्थितिकी
श्रेणी:प्राणी प्रवास