411 REFERENCE · Wikipedia
नाहरसिंह महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|जाट राजा नाहर सिंह
राजा नाहरसिंह महल १८वीं सदी का प्राचीन महल है एवं अपने वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। यह हरियाणा राज्य के फ़रीदाबाद शहर के बल्लभगढ़ क्षेत्र में स्थित है तथा इसका निर्माण जाट राजा नाहरसिंह के उत्तराधिकारियों द्वारा किया गया था। इस महल का निर्माण कार्य १८५० में पूरा हुआ था। इसे बल्लभगढ़ किला महल के नाम से भी जाना जाता है और दक्षिण दिल्ली से १५ किमी की दूरी पर स्थित है। यहां के जाट राजा नाहरसिंह ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महल के मण्डप और आँगन अत्यन्त सुन्दर हैं एवं इसकी झुकी हुई मेहराबें और सुन्दर रूप से सजे कमरे स्थानीय इतिहास की झलक दिखलाते हैं। वर्तमान में यह एक विरासत सम्पत्ति है। महल के चारों ओर कई शहरी केन्द्र हैं। यह राजसी महल भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।नाहरसिंह पैलेस, फरीदाबाद। नेटिव प्लानेट। अभिगमन तिथि: १७ फ़रवरी २०१८
सन्दर्भ
बाहरी सूत्र
श्रेणी:फ़रीदाबाद
श्रेणी:हरियाणा में दुर्ग
श्रेणी:भारत में दुर्ग
श्रेणी:हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:हरियाणा में महल