411 REFERENCE · Wikipedia
एरियल शेरॉन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एरियल शेरॉन he אריאל שרון एरियल शाईनरमेन Ariel Sharon, by Jim Wallace (Smithsonian Institution).jpg शेरॉन इजराइली विदेश मंत्री के रूप में बोलते हुए , 1998 11वें इज़राइल के प्रधानमन्त्री 7 मार्च 2001 14 अप्रैल 2006* मोशे कत्सव एहुद ओलमर्ट एहुद बराक एहुद ओलमर्ट विदेश मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू 13 अक्टूबर 1998 6 जून 1999 डेविड लेवी डेविड लेवी ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू 8 जुलाई 1996 6 जुलाई 1999 आवास और निर्माण मंत्री 11 जून 1990 13 जुलाई 1992 डेविड लेवी उद्योग, व्यापार और श्रम मंत्री 13 सितम्बर 1984 20 फ़रवरी 1990 रक्षा मंत्री 5 अगस्त 1981 14 फ़रवरी 1983 yes 1928 2 26 yes 2014 1 11 1928 2 26 3 सेना अधिकारी Israel 1948–74 मार्गालिट शेरॉन (मृ 1962);लिली शेरॉन (मृ 2000) कदीमा यहूदी धर्म Ariel Sharon signature.svg *एहुद ओलमर्ट 4 जनवरी 2006 से कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सेवारत
एरियल शेरॉन (no He-Ariel Sharon.ogg אריאל שרון, he ALA Ariʼēl Sharōn) (26 फ़रवरी 1928 – 11 जनवरी 2014) इजरायल के राजनेता तथा जनरल थे। वे इसरायल के ११वें प्रधानमंत्री रहे। वे 'बुलडोज़र' के नाम से जाने जाते थे। अरियल शेरॉन 1948 में इसराइल के गठन के बाद हुए सभी युद्धों में शामिल रहे थे और कई इसराइली उन्हें एक महान सैन्य नेता मानते हैं। दूसरी ओर फ़लस्तीनियों की राय उनके बारे में अच्छी नहीं थी।
प्रारंभिक जीवन
शेरॉन का जन्म 26 फ़रवरी 1928 को कफर मलाल (Kfar Malal) में हुआ था। उनके माता-पिता बेलारूसी यहूदी थे।
राजनीतिक एवं सैन्य कैरियर
वर्ष 1967 और 1973 के युद्ध में शेरॉन ने जिस डिवीज़न की अगुवाई की, उसने इसराइल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1982 में रक्षा मंत्री रहते हुए लेबनान पर हमले की योजना बनाई, जहां से फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के जरिए इसराइल पर गोलाबारी की जा रही थी। आक्रमण के दौरान लेबनान के ईसाई सैनिकों ने इसराइल के साथ मिलकर इसराइल के नियंत्रण वाले बेरूत शरणार्थी शिविर में सैकड़ों फ़लस्तीनियों को मारा।
बाद में इसराइल ने इस घटना की जांच के आदेश दिए। इस दौरान शेरॉन ने इस जनसंहार की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ली। इसके बावजूद वह 18 साल बाद प्रधानमंत्री बने और उन्होंने सुरक्षा और सच्ची शांति हासिल करने की शपथ ली और इस ध्येय के लिए दूसरा दौरा पड़ने तक काम करते रहे। शेरॉन अधिग्रहीत फ़लीस्तीनी क्षेत्र में यहूदी बस्तियों के निर्माण को बढ़ावा देने के इच्छुक थे। उन्होंने विवादित पश्चिमी तट घेरे के निर्माण की शुरुआत भी की। लेकिन 2005 में इसराइल में उग्र विरोध के बावजूद उन्होंने ग़ज़ा पट्टी से इसराइली सैनिकों को वापस बुलाने की एकतरफा घोषणा कर दी।
प्रमुख युद्धों में उनके योगदान के लिए अनेक इस्राइली उन्हें 'मिस्टर सिक्यॉरिटी' कहते रहे हैं, जबकि अरब जगत में वह 'साबरा और शातिला के कसाई' के नाम से बदनाम थे। उल्लेखनीय है कि 1982 में रक्षा मंत्री रहते हुए शेरॉन ने लेबनान पर इस्राइली हमले का खाका तैयार किया था। इस हमले में इस्राइल समर्थित लेबनानी ईसाई मिलिशिया ने इस्राइली नियंत्रण वाले बेरूत के दो शरणार्थी शिविरों (साबरा और शातिला) में सैकड़ों फलस्तीनियों का कत्लेआम किया था।
शेरॉन को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने भारत और इजरायल के बीच मामूली रक्षा और व्यापार सहयोग को सामरिक रिश्तों में बदल दिया। भारत और इस्राइल के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद भारत की यात्रा करने वाले वे पहले इस्राइली प्रधानमंत्री थे। करगिल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेनाओं के सामरिक पहाड़ियों पर कब्जा करने के बाद, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो इस्राइल ने न सिर्फ अपने शस्त्रागार के दरवाजे भारत के लिए खोल दिए, बल्कि अपने सैन्य उपग्रहों से कुछ महत्वपूर्ण चित्र भी मुहैया कराए। शेरॉन को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आज के सामरिक रिश्तों के दौर तक पहुंचाया, जिसमें मिसाइल सुरक्षा से लेकर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में दोनो देश सहयोग कर रहे हैं।
शेरॉन 2001 में इसराइल के प्रधानमंत्री बने और वह 2006 में दिल का दौरा पड़ने तक वो इस पद पर बने रहे। दिल का दौरा पड़ने से वो कोमा में चले गये।सात साल बाद शेरॉन के मस्तिष्क में हरकत http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/01/130128_sharon_brain_rf.shtml बीबीसी हिन्दी 28 जनवरी 2013 11 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140107095510/http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/01/130128_sharon_brain_rf.shtml 7 जनवरी 2014 live
मृत्यु
कोमा में आठ साल बिताने के बाद, शेरॉन का 11 जनवरी 2014 को, स्थानीय समय 14:00 बजे (12:00 यूटीसी) पर निधन हो गया।http://khabar.ibnlive.in.com/news/114649/2 इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरॉन का निधन 12 जनवरी 2014 12 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140112234519/http://khabar.ibnlive.in.com/news/114649/2 12 जनवरी 2014 dead इसरायली 'बुलडोज़र' फ़लस्तीनी 'कसाई' अरियल शेरॉन नहीं रहे http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/01/140111_ariel_sharon_israel_bulldozer_butcher_dead_adg.shtml बीबीसी हिन्दी 11 जनवरी 2014 11 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140114040504/http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/01/140111_ariel_sharon_israel_bulldozer_butcher_dead_adg.shtml 14 जनवरी 2014 liveइसराइल के 'बुलडोज़र' अरियल शेरॉन नहीं रहे http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/01/140111_ariel_sharon_israel_dead_adg.shtml बीबीसी हिन्दी 11 जनवरी 2014 11 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140114075742/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/01/140111_ariel_sharon_israel_dead_adg.shtml 14 जनवरी 2014 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
अरियल शेरॉन: किसी के नायक, किसी के लिए 'क़साई'जून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:इज़राइल के प्रधानमन्त्री
श्रेणी:२०१४ में निधन
श्रेणी:1928 में जन्मे लोग