Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डंबल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|"डंबल फ़्लाइज़" नामक कसरत का एक चित्रण डम्बल या डंब बेल (अंग्रेजी: Dumbbell) एक व्यायाम उपकरण है जिसका उपयोग वजन और शक्ति प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। यह कभी एकल उपकरण के रूप में उपयोग होता है और कई बार जोड़ी में यानी एक साथ डम्बल के रूप में भी। डम्बल का उपयोग विभिन्न व्यायामों में होता है। यह कभी धातु का बना होता है और कभी प्लास्टिक का। इसका वजन भी अलग-अलग होता है। जब वजन घटाने की बात आती है, तो लोग आमतौर पर पेट की चर्बी को कम करने की कोशिश करते हैं, जबकि चर्बी शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकती है। अगर किसी के हाथों में चर्बी जमा हो जाए तो उसे कम करने के लिए डम्बल का उपयोग किया जा सकता है। http://www.herzindagi.com/hindi/fitness/dumbbell-exercise-for-weight-loss-article-214582 उदाहरण के लिए, यदि कोई कंधे पर जमा चर्बी को कम करना चाहता है, तो उसे एक विशेष व्यायाम, आर्नोल्ड डम्बल प्रेस, करने की आवश्यकता होगी। इस व्यायाम को करते हुए एक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार 2.5 किलो या 5 किलो के वजन के साथ 12 पुनरावृत्ति के तीन सेट कर सकता है। आर्नोल्ड डम्बल प्रेस करने के लिए पहले उस व्यक्ति को किसी बेंच पर बैठना होगा और दोनों हाथों में डम्बल रखना होगा। फिर उसे अपनी कोहनी को मोड़ते हुए डम्बल को अपनी छाती के करीब लाना होगा। इस दौरान हाथ अंदर की ओर होंगे। फिर हाथों को ऊपर की ओर ले जाना होगा और कोहनी को सीधा करना होगा। अब इस कदम को दोहराना होगा जब तक कि निर्धारित पुनरावृत्ति समाप्त न हो जाए। इन्हें भी देखें केटल बेल सन्दर्भ