411 REFERENCE · Wikipedia
३१ अक्टूबर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
३१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३०४वाँ (लीप वर्ष में ३०५वाँ) दिन है। वर्ष में अभी और ६१ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1517- मार्टीन लूथर ने विटेनवर्ग चर्च के द्वार पर अपनी 95 आपत्तियाँ चिपकाई। इसी के साथ जर्मनी में प्रोटेस्टेंट सुधारों का आरंभ हो गया।
१९८४- भारत की प्रधानमंत्री इंदीरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात राजीव गान्धी भारत के ९वें प्रधानमंत्री बनें।
2014- राष्ट्रीय एकता दिवस. भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके जनमतिथि ३१ अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस में मनाया जाता है। इसका आरम्भ भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सन २०१४ में किया।
जन्म
१८७५ - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री
1922- बारबरा बेल जेड्स, अमेरिकी अभिनेत्री (डलास) (मृ. 2005)
१९२५ - कोतय्य प्रत्यगात्मा
निधन
1975- सचिन देव वर्मन, बंगला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फिल्में- आराधना
१९८४ - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
श्रेणी:अक्टूबर