411 REFERENCE · Wikipedia
काकेशस पर्वत शृंखला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ALL कॉकेशस पर्वतमाला 350px एल्ब्रुस पर्वत 5642 Mount Elbrus 43.352 42.438 2023-04-14 43 21 18 N 42 26 31 E type:mountain_region:GE dms inline सप्तचोटी
महाद्वीप यूरेशिया 1200 160 42.5 N 45 E type:mountain_region:GE dms inline,title Caucasus topographic map-en.svg कॉकेशस का स्थलाकृतिक मानचित्र
कॉकेशस पर्वतमाला यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित एक पर्वतमाला है। इसकी ऊंचाई 5642 मीटर है तथा काले सागर और कैस्पियन सागर के दरमियान के कॉकस क्षेत्र की एक नदी है, जिसमें यूरोप का सब से ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत, भी शामिल है। कॉकस पर्वतों के दो मुख्य भाग हैं - महाकॉकस पर्वतमाला और हीनकॉकस पर्वतमाला। महाकॉकस पर्वत कृष्ण सागर के उत्तरपूर्वी छोर पर बसे रूस के सोची शहर से शुरू होकर पूर्व के ओर कैस्पियन सागर पर बसी अज़रबैजान की राजधानी बाकू तक पहुँचते हैं। हीनकॉकस इनके दक्षिण में १०० किमी की दूरी पर साथ-साथ चलते हैं। जॉर्जिया की मेसख़ेती पर्वतमाला हीनकॉकस का ही एक हिस्सा हैं।
अन्य भाषाओँ में
रूसी में इसे कवकाज़्स्की गोरयि (Кавказские горы) कहा जाता है।
आर्मीनियाई भाषा में इसे कॉवकस्यान लेरनेर (Կովկասյան լեռներ) कहा जाता है।
जॉर्जियाई भाषा में इसे (კავკასიონი) कहा जाता है।
अज़रबैजानी भाषा में इसे क़ाफ़क़ाज़ दाग़लारी (Qafqaz dağları) कहा जाता है।
भूवैज्ञानिक जानकारी
महान कॉकेशस पर्वतमाला प्लेट विवर्तनिकी से बनी, जब दक्षिण की ओर से आया अरबी प्लेट उत्तर में टिके हुए यूरेशियाई प्लेट से जा टकराया।Armenia: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160702040523/https://books.google.com/books?id=Epec69LGa0IC 2 जुलाई 2016 , Nicholas Holding, pp. 3, Bradt Travel Guides, 2011, ISBN 978-1-84162-345-0, ... Armenia is on the line where the Arabian plate, moving at about 2.5cm per annum, is colliding with the larger Eurasian plate and it is consequently very prone to earthquakes. About 25 million years ago the Caucasus Mountains themselves were formed as a consequence of this collision ... यह टकराव लाखों सालों से चल रहा है और अभी भी जारी है, जिस वजह से इस क्षेत्र में ज़ोर के भूकंप समय-समय पर होते रहते हैं। हीन कॉकेशस पर्वत श्रेणियों की कहानी इस से थोड़ी अलग है - इनमें से बहुत से पर्वत ज्वालामुखियों की वजह से बने हैं। जॉर्जिया में एक जावाख़ेती पठार नाम का पठार है जो इन ज्वालामुखियों और उनके युगों पहले उगले हुए लावा जमने से बना है।
इस पूरे इलाक़े में ज़मीन के नीचे बहुत पेट्रोल और गैस जमा है, ख़ासकर इसके कैस्पियन सागर के पास वाले क्षेत्र में।
इन्हें भी देखिये
एल्ब्रुस पर्वत
कॉकस
सन्दर्भ
2
शृंखला, कॉकस पर्वत
शृंखला, कॉकस पर्वत
श्रेणी:रूस की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:अज़रबैजान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:जॉर्जिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:आर्मेनिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:तुर्की की पर्वतमालाएँ
शृंखला, कॉकस पर्वत
शृंखला, कॉकस पर्वत
श्रेणी:यूरोप की पर्वतमालाएँ