411 REFERENCE · Wikipedia
तिचीनो कैन्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तिचीनो कैन्टनRepubblica e Cantone TicinoCanton of Ticino Karte Lage Kanton Tessin 2015.png बेलिनज़ोना २,८१२.२ ३,३६,९४३ २०११ १२० ज़िले ८ इतालवी
तिचीनो कैन्टन (इतालवी व अंग्रेज़ी: Ticino; जर्मन: Tessin, तेसीन) स्विट्ज़रलैंड का सबसे दक्षिणी कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है और उस देश का अकेला कैन्टन है जिसमें केवल इतालवी ही एकमात्र राजभाषा है। इस कैन्टन को सन् १८०३ में नेपोलियन बोनापार्ट ने स्विट्ज़रलैंड में हस्तक्षेप करते हुए अपने 'मध्यस्थता विधेयक' (Act of Mediation) के तहत स्विस परिसंघ का हिस्सा बना दिया था। इस का नाम यहाँ से गुज़रने वाली 'तिचीनो नदी' (Ticino) पर पड़ा है। स्विट्ज़रलैंड के ज़्यादातर इतालवी-भाषी लोग तिचीनो कैन्टन और ग्राउबुन्डन कैन्टन (दक्षिणी भाग) में बसे हुए हैं। इस कैन्टन के अन्दर एक 'काम्पियोने दितालिया' (Campione d'Italia) नामक छोटा-सा क्षेत्र है जो इस कैन्टन द्वारा पूरी तरह से घिरा होने के बावजूद स्विट्ज़रलैंड का नहीं बल्कि इटली का भाग है।Let's Go Austria & Switzerland, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427Fodor's Switzerland, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829
इन्हें भी देखें
स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तिचीनो कैन्टन
श्रेणी:स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन