411 REFERENCE · Wikipedia
फ्लक्समापी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|ग्रासोट फ्लक्समापी । इसका ऊपर का कवर हटा दिया गया है ताकि अन्दर का दृष्य साफ दिखे।
फ्लक्समापी या सर्च क्वायल मैग्नेटोमीटर एक मैग्नेटोमीटर है जो परिवर्ती चुम्बकीय फ्लक्स का मापन करता है। यह एक सदिश मैग्नेटोमीटर है जो किसी बिन्दु पर मौजूद चुम्बकीय क्षेत्र के एक या सभी अंशों (कम्पोनेन्ट) की माप करता है। यह कुछ मिलीहर्ट्ज से लेकर सैकड़ों मेगाहर्ट्ज तक के परिवर्ती फ्लक्स का मापन कर सकता है।
सिद्धान्त
फ्लक्समापी, फैराडे के विद्युतचुम्बकीय प्रेरण का नियम नियम पर आधारित है। यदि किसी N फेरों वाली कुण्डली में समय के साथ परिवर्ती फ्लक्स प्रवाहित हो रहा है तो उस कुण्डली में उत्पन्न वोल्टता निम्नलिखित होगी-
जिसे निम्नलिखित ढंग से लिख सकते हैं-
यह मानते हुए कि प्रेरित चुम्बकीय क्षेत्र B का मान किसी क्षेत्र S पर एकसमान है, चुम्बकीय फ्लक्स का मान निम्नलिखित सूत्र से दिया जा सकता है-
यहाँ को कई प्रकार से बढ़ाया जा सकता है-
क्षेत्रफल S को बढ़ाकर
फेरों की संख्या N में वृद्धि करके
कोई लौहचुम्बकीय कोर का उपयोग करके।
श्रेणी:चुम्बकत्व
श्रेणी:मापक यंत्र