411 REFERENCE · Wikipedia
लो कॉस्ट स्टैंडर्ड थेराप्यूटिक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लो कॉस्ट स्टैंडर्ड थेराप्यूटिक्स (Low Cost Standard Therapeutics / LOCOST ) लाभ-निरपेक्ष सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास (ट्रस्ट) है जो गुजरात के वडोदरा में पंजीकृत है। यह भारत के गावों एवं शहरों के गरीबों के लिये काम करने वाली संस्थाओं/लोगों के लिये आवश्यक दवायें बनाती है और उचित (कम) मूल्य पर उपलब्ध कराती है। इसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। यह ६० से अधिक आवश्यक दवाएं ८० रूपों (द्रव, कैप्सूल, टैब्लेट) में बनाती है। इसकी अपनी ही निर्माण कम्पनी है। इसके अलावा यह दवा उपभोक्ताओं एवं चिकित्सकों को दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में शिक्षित भी करती है। यह जन सामान्य के लिये 'अपनु स्वास्थ्य' नामक एक मासिक पत्रिका भी निकालती है। इसके अलावा इसने 'ह्वेयर देयर इज नो डॉक्टर' (गुजराती में) तथा 'आम व्यक्ति के लिये औषधि' (एकलव्य के साथ मिलकर, हिन्दी में)नामक पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। यह संस्था राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर अच्छे औषधि नीति की वकालत भी करती है। इनके प्रयासों से कई हानिकारक और विसंगतिपूर्ण दवाओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा है।
बाहरी कड़ियाँ
लो कॉस्ट स्टैंडर्ड थेराप्यूटिक्स का जालघर
LOCOST: bringing medicines within the common man’s reach
श्रेणी:भारत की दवा निर्माता कम्पनियाँ