411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रगीत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रगीत (National Song) किसी देश की संगीतबद्ध देशभक्तिपूर्ण रचना होती है, जो उस देश के नागरिकों में राष्ट्रीय भावना, एकता और देशभक्ति की भावना जागृत करती है। इसमें सामान्यत: देश के इतिहास, संस्कृति, परम्पराओं, भौगोलिक विविधता ,स्वतंत्रता-संघर्ष और राष्ट्रीय आदर्शों का वर्णन किया जाता है।
राष्ट्रगीत किसी देश की सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृत हो सकता है अथवा यह जनमानस द्वारा परम्परागत रूप से स्वीकार्य हो जाता है। कई देशों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान (National Anthem) अलग-अलग होते हैं; जहाँ राष्ट्रगान औपचारिक अवसरों पर प्रयोग किया जाता है, वहीं राष्ट्रगीत सामान्यतः जन-भावनाओं और सांस्कृतिक आयोजनों में गाया जाता है।
भारत में उदाहरणस्वरूप, "वन्दे मातरम्" को राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है, जबकि "जन गण मन" राष्ट्रगान है। इसी प्रकार अन्य देशों में भी उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों के अनुरूप राष्ट्रगीत निर्धारित किए गए हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Sheet music of all current national anthems plus other anthems
All national anthems (in MIDI format)
Music, lyrics and sheets of all countries anthems
Recordings of countries' anthems around the world by the US Navy band
A collection of national and territorial anthems in mp3 formats. Vocal renditions are included.
NationalAnthems.us, A forum on national anthems containing background information and links to downloadable anthems.
श्रेणी:राष्ट्रगान