Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धलाई जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धलाई ज़िलाDhalai district Dhalai in Tripura (India).svg आमबासा 2,312 3,78,230 2011 164 विधान सभा सीटें ? कोक बोरोक, बंगाली धलाई भारतीय राज्य त्रिपुरा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय आमबासा है। यह जिला प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। धलाई का अधिकतर क्षेत्रफल पर्वतों और जंगलों से घिरा हुआ है। मनु, धलाई और कोवाई यहां की प्रमुख नदियां है। धलाई स्थित दो प्रमुख ऊंचे पर्वत पूर्व में लांगथिराई और पश्चिम में अथारमुरा है। लांगथिराई मंदिर और कमलेश्‍वरी मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षक केन्द्रों में से हैं। काफी संख्या में प्रकृति-प्रेमी यहां आना पसंद करते हैं।http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/four-new-districts-six-subdivisions-for-tripura/876579.html Four new districts, six subdivisions for Tripura CNN-IBN 26 October 2011 10 April 2012 26 जनवरी 2013 https://archive.today/20130126032522/http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/four-new-districts-six-subdivisions-for-tripura/876579.html deadhttps://revenue.tripura.gov.in/sites/default/files/Khowai.pdf Tripura Gazette - Creation of New Khowai district https://web.archive.org/web/20190124203302/https://revenue.tripura.gov.in/sites/default/files/Khowai.pdf 24 जनवरी 2019 24 January 2019 live राज्य की जनसांख्यिकी समूहजनसंख्याकुल3,07,868पुरुष1,59,095स्त्रियां1,48,773शहरी18,867ग्रामीण2,89,001अनुसूचित जाति1,66,326अनुसूचित जनजाति49,817 प्रमुख आकर्षण गर्वमेंट संग्रहालय त्रिपुरा गर्वमेंट संग्रहालय पर्यटकों, विद्यार्थियों, जनता और शोधकत्ताओं आदि सभी को राज्य के भूतकाल और वर्तमान संबंधी इतिहास और परम्परा की जानकारी प्रदान करता है। यहां प्रदर्शित अधिकतर मूर्तियां काफी पुरानी है। यहां मौजूद प्रतिमाएं उदयपुर, पिलक, जोलईबरी और त्रिपुरा के अन्य जगहों से प्राप्त हुई है। इसके अलावा पिलक द्वारा प्राप्त सभी मूर्तियों का संग्रह काफी सुंदर है। यह हिन्दू और बौद्धों की परम्परा का मिश्रण है। यह अपनी शैली और विभिन्न विषयवस्तु के लिए अपने आप में प्रसिद्ध है। अगरतला अगरतला में प्रमुख आकर्षण केन्द्र उज्‍जौन्ता पैलेस, राज्य संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, सुकान्ता एकेडमी, एम.बी.बी. कॉलेज, लक्ष्मीनारायाण मंदिर, उमा महेश्‍वर मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, बेनुबन बिहार, गेडु मीन मस्जिद, मलांच निवास, रविन्द्र कनान, पुरबाशा, हस्तशिप केन्द्र, चौदहवां देवी मंदिर, चर्च आदि है। उज्जयंता पैलेस अगरतला स्थित उज्जयंता पैलेस एक शाही महल है। यह महल एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। इस महल का निर्माण महाराजा राधा किशोर मानिक ने सन् 1899-1901 ई. के दौरान करवाया था। महल में खूबसूरत टाइल, लकड़ी का अधिकतर काम और दरवाजों पर खूबसूरत हस्त कला की गई है। इस महल को विशाल मुगल गार्डन की शैली में तैयार किया गया है। उज्जयंता महल की वास्तुकला काफी आकर्षक है। इसके अतिरिक्त महल में तीन ऊंचे गुम्बद है। लांगथिराई मंदिर लांगथिराई भगवान शिव का नाम है। माना जाता है कि भगवान शिव ने अपनी कैलाश यात्रा के दौरान लॉगथिराई पर्वत पर कुछ समय के लिए विश्राम किया था। यह मंदिर इसी पर्वत पर स्थित है। लॉगथिराई का अर्थ गहरी घाटी भी होता है। यह मंदिर अगरतला से 102 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित है। प्रकृति-प्रेमियों के लिए भी यह बिल्कुल उचित स्थान है। इस खूबसूरत जगह पर स्थित लांगथिराई मंदिर पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कमलेश्‍वरी मंदिर कमलेश्‍वरी मां काली का एक अन्य नाम है। यह मंदिर कमलपुर शहर के मध्य में स्थित है। कमलेश्‍वरी मंदिर अंबासा से लगभग 35 किलोमीटर और अगरतला से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आवागमन वायु मार्ग सबसे निकटतम हवाई अड्डा सी.ए अगरतला है। अगरतला से धलाई 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेल मार्ग सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कुमारघाट है। सड़क मार्ग धलाई सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इन्हें भी देखें कोक बोरोक भाषा त्रिपुरा बाहरी कड़ियाँ त्रिपुरा जालस्थल सन्दर्भ श्रेणी:त्रिपुरा के जिले *