411 REFERENCE · Wikipedia
उमर अब्दुल्ला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 -- ) एक भारतीय नेता और कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई।
2014 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। जिसमें बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए।
वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।
== राजनीति ==
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर अब्दुल्ला को राजनीति विरासत में मिली है। उमर के नाम जम्मू-कश्मीर के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है।अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य उमर अब्दुल्ला के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा उमर लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
== सन्दर्भ ==