411 REFERENCE · Wikipedia
पूर्वी लेबनान पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूर्वी लेबनान पर्वतur جبال لبنان الشرقيةजबाल लुबनान अश-शरक़ीअAnti-Lebanon mountains Satellite image of Lebanon in March 2002.jpg 250px अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़) ऐन्टी लेबेनान पर्वत सीरियालेबनान जबल अल-शेख़ (हर्मन पर्वत) २,८१४ मीटर 33 55 N 36 14 E
पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (अरबी: ur جبال لبنان الشرقية, जबाल लुबनान अश-शरक़ीअ; अंग्रेज़ी: Anti-Lebanon mountains, ऐन्टी लेबेनान माउन्टेन्ज़) मध्य पूर्व के सीरिया और लेबनान देशों के बीच दक्षिणपश्चिम से उत्तरपूर्व १५० कि॰मी॰ तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। इस शृंखला के अधिकतर पहाड़ सीरिया में हैं और लेबनान-सीरिया अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसी शृंखला की चोटियों पर चलती है। यह शृंखला लेबनान पर्वतमाला से पूर्व में है और उसके बराबर (समानांतर) चलती है।Lebanon: Current Issues and Background https://web.archive.org/web/20130606060429/http://books.google.com/books?id=-JVOKeNkllgC 6 जून 2013 , John C. Rolland, pp. 63, Nova Publishers, 2003, ISBN 978-1-59033-871-1, ... Emerging from a base south of Homs in Syria, the eastern mountain range, or Anti- Lebanon (Lubnan ash Sharqi), is almost equal in length and height to the Lebanon Mountains. This fourth geographical region falls swiftly from Mount Hermon ...
विवरण
पूर्वी लेबनान पर्वतों के दक्षिण में गोलान ऊँचाइयाँ हैं, जो सीरिया और इस्राइल के बीच एक विवादित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में इस पर्वतमाला से सबसे ऊँचे पर्वत हैं: २,८१४ मीटर ऊँचा जबल अल-शेख़ (जिसे हर्मन पर्वत भी कहते हैं) और २,६६९ मीटर ऊँचा तलत मूसा।Lebanon, Kate A. Conley, pp. 14, ABDO, 2003, ISBN 978-1-59197-292-1, ... Farther east, the Bekáa Valley gives way to the Anti- Lebanon Mountains. Their highest peak is Mount Hermon. This peak has been considered a holy place for thousands of years ... इसके पश्चिम में उत्तर की तरफ़ बेक़आ वादी है और दक्षिण में हासबानी नदी की घाटी है। यह दोनों घाटियाँ इस पूर्वी लेबनान शृंखला को लेबनान शृंखला से अलग करती हैं। पूर्वी लेबनान पर्वतों के पूर्व में सीरिया का पूर्वी पठार है जिसपर उस देश की राजधानी दमिश्क़ स्थित है। उत्तर में यह पर्वतमाला सीरिया के होम्स शहर से ज़रा पहले जाकर ख़त्म हो जाती है।
इन्हें भी देखें
लेबनान पर्वतमाला
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सीरिया के पर्वत
श्रेणी:लेबनान के पर्वत
श्रेणी:सीरिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:लेबनान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:लेबनान का भूगोल