411 REFERENCE · Wikipedia
महाथिर मोहमद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यांग अमात बेरहोरमेट, तुन, डॉ. मुह़ाज़िर मोहम्मदMahathir Mohamad एमपी एसएमएन डीके File:Mahathir Mohamad in August 2018.jpg मुह़ाज़िर, 2018 में 4थे और 7वें मलेशिया के प्रधान मंत्री वान अज़ीज़ वान इस्माइल मुहम्मद पंचम 10 मई 2018 24 फरवरी 2020 मोहम्मद नजीब बिन अब्दुल रज़ाक मूसा हितमग़फ़्फ़ार बाबाअनवर इब्राहिमअब्दुल्लाह अहमद बदावी अहमद शाहइस्कंदरअज़लान शाहजफ़रसलाहुद्दीनसिराजुद्दीन 16 जुलाई 1981 31 अक्टुबर 2003 ह़ुसैन ऑनन अब्दुल्लाह अहमद बदावी गुट निरपेक्ष आंदोलन के 21वें महासचिव 20 फरवरी 2003 31 अक्टुबर 2003 थाबो म्वूयेलवा म्बेकी अब्दुल्लाह अहमद बदावी 4th मलेशिया के उप प्रधानमंत्री हुसैन ऑनन 5 मार्च 1976 16 जुलाई 1981 हुसैन ऑनन मूसा हितम वित्त मंत्री 5 जून 2001 31 अक्टुबर 2003 दाइम जैनुद्दीन अब्दुल्लाह अहमद बदावी 7 सितम्बर 1998 7 जनवरी 1999 अनवर इब्राहिम दाइम जैनुद्दीन गृह मंत्री 8 मई 1986 8 जनवरी 1999 मूसा हितम अब्दुल्लाह अहमद बदावी रक्षा मंत्री 18 जुलाई 1981 6 मई 1986 अब्दुल तैयब महमूद अब्दुल्लाह अहमद बदावी व्यापार और उद्योग मंत्री हुसैन ऑनन 1 जनवरी 1978 16 जुलाई 1981 हमज़ा अबू समहा अहमद रिथाउद्दीन तेंग्कू इस्माइल शिक्षा मंत्री अब्दुल रज़ाक़ हुसैनहुसैन ऑनन 5 सितम्बर 1974 31 दिसम्बर 1977 मोहम्मद याक़ूब मूसा हितम महाथिर बिन मोहम्मद 1925 7 10 y अलोर सितार, अप्रसन्न मलय राज्य (अब मलेशिया) सिति हस्मा मोहम्मद अली 7 सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय chedet.cc आधिकारिक वेबसाइट
महाथिर बिन मोहम्मद, (अंग्रेजी: Mahathir bin Mohamad; जन्म 10 जुलाई 1925) एक मलेशियाई राजनेता है। वर्तमान में वे मलेशिया के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है। वे केदाह में लैंगकावी निर्वाचन क्षेत्र से मलेशिया के संसद के सदस्य हैं। उन्होंने 1981 से 2003 तक चौथे प्रधान मंत्री के रूप में कार्यभार सम्भाल चुके है, जोकि सबसे लम्बे कार्यकाल के लिये जाना जाता है। 1946 में नव निर्मित संयुक्त मलेशिया राष्ट्रीय संगठन (यूएमएनओ) में से अपनी राजनैतिक शुरूआत से लेकर 2016 में अपनी खुद की पार्टी पिब्रुमी बरसातु मलेशिया (मलेशियाई यूनाइटेड इंडिगेनस पार्टी) बनाने के बीच तक उनका राजनैतिक कार्यकाल ७० वर्षो तक पहुच गया है।
2018 में हुए चुनाव में उनकी पार्टी के निर्णायक जीत के बाद, महाथिर ने 10 मई 2018 को मलेशिया के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 92 की आयु में, वे दुनिया का सबसे अधिक आयु के प्रधानमंत्री है।मलेशिया में 61 साल में पहली बार विपक्षी गठबंधन, 92 साल के महाथिर दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/malaysia-mahathir-mohamad-to-be-sworn-in-as-prime-minister-after-historic-poll-win-5870092.html?ref=social-hp १० मई २०१८ दैनिक भास्कर २०१८ https://web.archive.org/web/20180511215151/https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/malaysia-mahathir-mohamad-to-be-sworn-in-as-prime-minister-after-historic-poll-win-5870092.html?ref=social-hp 11 मई 2018 live
देश के आर्थिक कायाकल्प और औद्योगीकरण का श्रेय महाथिर को ही दिया जाता है।
प्रारंभिक जीवन और चिकित्सक के रुप में
महाथिर का जन्म 10 जुलाई 1925 को लोरोंग किलंग ऐस, सेबरांग पेराक, केदाह राज्य की राजधानी अलोर सितार, ब्रिटिश मलाया में हुआ था। वे अपने नौ भाई बहनों में से सबसे छोटे थे, और उन्हें केक डेट उपनाम से जाना जाता था।Rashid 2012 महाथिर के पिता मोहम्मद बिन इस्कंदर पेनांग से थे,,http://www.mykedah2.com/e_20hall_fame/e202_5_07.htm The Mahathir Years 13 April 2009 Teh Yen Ping 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180706170047/http://www.mykedah2.com/e_20hall_fame/e202_5_07.htm 6 जुलाई 2018 dead उनके पूर्वज दक्षिण भारतीय राज्य केरल से आकर बसे थे। वे अलोर सितार के एक अंग्रेजी स्कूल (अब मकतब सुल्तान अब्दुल हामिद) के पहले मलय हेडमास्टर थे और बाद में प्रधान अध्यापक बने।
महाथिर एक मेहनती छात्र थे। अपने पिता के कड़े अनुशासन ने उन्हें अध्ययन की ओर प्रेरित किया, और उन्होंने खेल में कम रुचि दिखाई। उन्होंने 1930 में सेबरांग पेरक मलय बॉयज़ स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा शुरू की।. 1933 में अपनी माध्यमिक शिक्षा, अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय से की। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मलाया पर जापानी कब्जे के दौरान स्कूलों के बंद होने के बाद, वह कॉफी और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने के व्यवसाय में चले गये।Wain 2010 6–7 युद्ध के बाद, उन्होंने दिसंबर 1946 में सीनियर कैम्ब्रिज परीक्षाओं को पूरा कर माध्यमिक विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त कीRashid 2012 और सिंगापुर के किंग एडवर्ड सप्तम कॉलेज ऑफ मेडिसिन (अब सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा) में चिकित्सा का अध्ययन करने के लिए गये।http://www.biography.com/people/mahathir-mohamad-9395417#synopsis संग्रहीत प्रति 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20190402071957/https://www.biography.com/people/mahathir-mohamad-9395417#synopsis 2 अप्रैल 2019 live जहां उनकी मुलाकात अपनी भावी पत्नी और साथी चिकित्सा छात्र सिती हस्मा मोहम्मद अली से हुई। स्नातक होने के बाद, महाथिर ने 1956 में शादी से पहले सरकारी सेवा में डॉक्टर के रूप में कार्य किया। वह अगले वर्ष अलोर सितार लौट आए और अपनी खुद की चिकित्सा अभ्यास स्थापित किया। शहर में एकमात्र मलाय डॉक्टर के रूप में वे काफी सफल रहें और उन्होनें बहुत धन कमाया। 1957 में, उनका पहला बच्चा मरीना हुई, बाद में तीन अन्य बच्चे हुए व तीन बच्चो को उन्होनें गोद लिया।Wain 2010 14
प्रारंभिक राजनीतिक करियर
मलाया से जापानी कब्जे के अंत के बाद से ही महाथिर राजनीति में सक्रिय थे, जब वे अल्पकालिक मलयान संघ शासन के दौरान गैर-मलेशियाई को नागरिकता प्रदान करने के विरोध में शामिल हो थे।Wain 2010 9 1964 के आम चुनावों में, वे कोटा सेटर सेलतान की अलोर सितार से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए।Wain 2010 18–19 हालांकि उनका तब के तात्कालिन प्रधानमंत्री अब्दुल रहमान के साथ कई मतभेद रहे। अब्दुल रहमान के 1970 में इस्तीफा के बाद अब्दुल रजाक हुसैन नये प्रधानमंत्री बने। रजाक ने महाथिर को पार्टी में वापस ले आये, और उन्हें 1973 में सीनेटर के रूप में नियुक्त किया।Morais 1982 27 वह जल्दी ही रजाक सरकार में शक्तिशाली बन गये, और 1974 में वे मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में शामिल हो गये। उन्होंने मंत्रालय में अपने कार्य के दौरान अधिकांश समय विदेशी दौरे के माध्यम से मलेशिया को बढ़ावा देते रहे।
रजाक बाद बने प्रधानमंत्री हुसैन ऑनन के कार्यकाल में वे उप-प्रधानमंत्री बनाये गये।Milne & Mauzy 1999 27–28Wain 2010 33–34
हुसैन एक सजग राजनेता थे, उन्होंने महाथिर के कई साहसिक नीति प्रस्तावों को खारिज कर दिया। फिर भी, जब हुसैन ने 1981 में बीमार स्वास्थ्य के कारण सत्ता छोड़ दी, तो उन्होनें महाथिर को ही अपना उत्तराधिकारी बनाया।
प्रधानमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल (1981-2003)
16 जुलाई 1981 को 56 वर्ष की आयु में महाथिर ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।Wain 2010 40 उनके पहले कार्यों में से एक आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत बंदी बनाये गये 21 को रिहा करना था, जिसमें पत्रकार समद इस्माइल और हुसैन की सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल्ला अहमद शामिल थे, जिन पर भूमिगत कम्युनिस्ट होने का संदेह था।Wain 2010 38 उन्होंने अपने करीबी सहयोगी मुसा हितम को अपना उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया।http://www.economist.com/node/2172673?story_id=2172673 The exotic doctor calls it a day 3 November 2003 The Economist 4 February 2011 https://web.archive.org/web/20170806181947/http://www.economist.com/node/2172673?story_id=2172673 6 अगस्त 2017 live
आर्थिक मोर्चे पर, महाथिर को अपने पूर्ववर्तियों से नई आर्थिक नीति (एनईपी) विरासत में मिली, जिसे कॉर्पोरेट स्वामित्व और विश्वविद्यालय प्रवेश जैसे क्षेत्रों में लक्ष्य और सकारात्मक कार्रवाई के माध्यम से बूमिपुटेरा (मलेशिया के मलाया और मूलनिवासी लोगों) की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए रूप-रेखा बनाई गई थी।Milne & Mauzy 1999 51–54 1990 में मलेशियाई नई आर्थिक नीति (एनईपी) की समाप्ति से महाथिर को मलेशिया के लिए अपनी आर्थिक दृष्टि को रेखांकित करने का अवसर मिला। 1991 में, उन्होंने विजन 2020 की घोषणा की, जिसके तहत मलेशिया को 30 वर्षों के भीतर एक पूर्ण विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा गया। सरकार ने आर्थिक लहर पर सवार होकर 1995 के चुनाव में भी बहुमत हासिल किया।.Wain 2010 1–3
1997 में थाईलैंड से शुरू हुए एशियाई वित्तीय संकट, मलेशिया में भी अपनी दस्तक देने लगा। मुद्रा सट्टेबाज़ी के कारण रिंग्गित का मूल्य घट गया, विदेशी निवेशक भागने लगे, और मुख्य स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स 75% से अधिक टूट गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आग्रह पर, सरकार ने सरकारी खर्च में कटौती की और ब्याज दरों में वृद्धि की, जिसने केवल आर्थिक स्थिति को और खराब करने का काम किया। 1998 में, महाथिर ने अपने डिप्टी अनवर के सुझाव पर, आईएमएफ की नीति को उलट दिया। उन्होंने सरकारी खर्च में वृद्धि की और रिंग्गित को अमेरिकी डॉलर कि तुलना में एक तय राशि में स्थिर कर दिया। परिणाम ने उनके अंतरराष्ट्रीय आलोचकों और आईएमएफ को चौका दिया। मलेशिया अपने दक्षिणपूर्व एशियाई पड़ोसियों की तुलना में संकट से तेजी से उभर गया। घरेलू क्षेत्र में, यह एक राजनीतिक जीत थी। 1998 की आर्थिक घटनाओं के दौरान, महाथिर ने अनवर को वित्त मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में बर्खास्त कर दिया, और अब वे अनवर की नीतियों के द्वार अर्थव्यवस्था को बचाने का दावा खुद के लिये कर सकते थे।Wain 2010 105–109
2002 में यूएमएनओ की आम सभा में, महाथिर ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री के से इस्तीफा दे देंगे, और उन्होंने अक्टूबर 2003 में अपनी सेवानिवृत्ति की तारिख तय की, जिससे उन्हें अपने उत्तराधिकारी अब्दुल्लाह अहमद बदावी को व्यवस्थित करने का समय मिल सके। कार्यालय में 22 साल से अधिक समय व्यतीत करने के बाद, महाथिर सेवानिवृत्त होने के बाद दुनिया का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता थे। वह मलेशिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं।
सेवानिवृत्ति
अपनी सेवानिवृत्ति पर, महाथिर को "ग्रैंड कमांडर ऑफ द डिफेंडर ऑफ़ द रियलिम" नाम दिया गया था, जिससे उन्हें "तुन" का खिताब अपनाने की इजाजत मिली।http://www.theage.com.au/articles/2003/10/31/1067597152513.html Mahathir honoured as he steps down 31 October 2003 The Age Australia 6 February 2011 https://web.archive.org/web/20121106110701/http://www.theage.com.au/articles/2003/10/31/1067597152513.html 6 नवंबर 2012 live उन्होंने अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में एक प्रमुख पद को खारिज करते हुए, राजनीति को "पूरी तरह से" छोड़ने का वचन दिया।Wain 2010 307
राजनीति में वापसी
2015 में "1 मलेशियाई विकास बेरहाद घोटाले" के चलते, महाथिर प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब बिन अब्दुल रज़ाक की सरकार के मुखर आलोचक बने।Kaos Jr. Joseph Dr M past his quiet stage, asks Najib to step down http://www.thestar.com.my/News/Nation/2015/04/04/Mahathir-past-quiet-stage-Najib/ 7 August 2015 The Star (Malaysia) 4 April 2015 https://web.archive.org/web/20150806050850/http://www.thestar.com.my/News/Nation/2015/04/04/Mahathir-past-quiet-stage-Najib/ 6 अगस्त 2015 livehttps://www.theguardian.com/world/2016/mar/05/former-malaysian-leader-among-58-calling-for-pm-najib-razak-to-resign Former Malaysian leader among 58 calling for PM Najib Razak to resign Press Associated 2016-03-05 The Guardian en 0261-3077 उन्होंने कई बार नजीब को इस्तीफा देने के लिए कहा।https://sg.news.yahoo.com/dr-m-bn-men-every-meet-nur-jazlan-100000465.html Dr M, BN men have every right to meet up, Nur Jazlan says 14 October 2015 14 October 2015 https://web.archive.org/web/20180701164920/https://sg.news.yahoo.com/dr-m-bn-men-every-meet-nur-jazlan-100000465.html 1 जुलाई 2018 live 30 अगस्त 2015 को, वह और अपनी पत्नी सिती हस्मा समैत "बर्सिह 4 रैली" में शामिल हुए, जिसमें हजारों लोगों ने नजीब के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था।http://[www.themalaymailonline.com/malaysia/article/dr-m-shows-up-at-bersih-4-rally drmshows up at bersih 4 rally]
2016 में, महाथिर ने कई विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया, जो नजीब को हटाने के लिए पाकतन हरपन और गैर सरकारी संगठनों की मदद से नजीब के विरोधी मलेशियाई नागरिक कर रहे थे। http://www.channelnewsasia.com/news/asiapacific/malaysia-alliance-demands/2572686.html संग्रहीत प्रति 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20160712144352/http://www.channelnewsasia.com/news/asiapacific/malaysia-alliance-demands/2572686.html 12 जुलाई 2016 live http://www.straitstimes.com/asia/se-asia/mahathir-and-opposition-sign-declaration-to-oust-najib संग्रहीत प्रति 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20190329195113/https://www.straitstimes.com/asia/se-asia/mahathir-and-opposition-sign-declaration-to-oust-najib 29 मार्च 2019 live भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रतिक्रिया में नजीब ने अपने उप प्रधानमंत्री को बदल दिया, दो अख़बारों को निलंबित करके संसद के माध्यम से एक विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद विधेयक जोकि सत्ता पर उनकी पकड़ को मजबूत और प्रधानमंत्री को अभूतपूर्व शक्तियों के साथ प्रदान करता, को पारित कराने में जुट गये।https://www.reuters.com/article/malaysia-1mdb-najib-idUSL3N10L2P120150811#5Js2PtR7YiUo62fQ.97 Malaysia's Najib looks to ride out political crisis 11 August 2015 8 December 2015 https://web.archive.org/web/20190329183751/https://www.reuters.com/article/malaysia-1mdb-najib-idUSL3N10L2P120150811#5Js2PtR7YiUo62fQ.97 29 मार्च 2019 livehttp://www.businesstimes.com.sg/government-economy/new-bill-gives-najib-extensive-powers New bill gives Najib extensive powers 5 December 2015 8 December 2015 https://web.archive.org/web/20190329200633/https://www.businesstimes.com.sg/government-economy/new-bill-gives-najib-extensive-powers 29 मार्च 2019 live जून 2016 में, महाथिर ने 2016 में सुंगई बेसार उप-चुनाव और 2016 कुआला कंगसर उप-चुनाव में पकातन हरपन के अमानाह उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया।
2017 तक, महाथिर ने अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी पंजीकृत करा ली और विपक्ष गठबंधन पाकतन हरपन में शामिल हो गये। उन्हें पाकतन हरपन के संभावित अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया गया। Mahathir Mohamad’s return shows the sorry state of Malaysian politics https://www.economist.com/news/asia/21724432-former-prime-minister-reinventing-himself-leader-opposition-mahathir-mohamads 2 July 2017 The Economist 1 July 2017 https://web.archive.org/web/20180207224333/https://www.economist.com/news/asia/21724432-former-prime-minister-reinventing-himself-leader-opposition-mahathir-mohamads 7 फ़रवरी 2018 live
प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल
9 मई 2018 को फिर से उभरते हुए प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार महाथिर की अगुवाई में विपक्षी गठबंधन पाकतन हरपन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।https://www.bbc.com/news/world-asia-44036178 Malaysia election: Opposition scores historic victory 2018-05-09 BBC News en-GB 10 मई 2018 को महाथिर ने मलेशिया के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।https://www.nst.com.my/news/politics/2018/05/368221/update-its-official-mahathir-malaysias-new-pm (Update) It's official, Mahathir is Malaysia's new PM Radhi Nor Ain Mohamed 2018-05-10 NST Online en
विरासत
देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के लिए, महाथिर को बापा पेमोडेनान (आधुनिकीकरण के पिता) का खिताब दिया गया है।Chaudhuri, Pramitpal http://www.hindustantimes.com/news/specials/leadership2006/ht_091106.shtml Visionary, who nurtured an Asian 'tiger' Leadership Summit (speech) Hindustan Times India 17–18 November 2006 15 January 2008 dead https://web.archive.org/web/20080306004703/http://www.hindustantimes.com/news/specials/leadership2006/ht_091106.shtml 6 March 2008 dmy-all महाथिर का आधिकारिक निवास, सेरी परदाना, जहां वे 23 अगस्त 1983 से 18 अक्टूबर 1999 तक रहे थे, को संग्रहालय (गैलेरिया श्री पर्दाना) के रूप में बदल दिया गया है। विरासत संरक्षण के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, श्री पर्दाना के मूल रचना और रूप-रेखा को संरक्षित किया गया है।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
ट्विटर
ट्विटर
ट्विटर
श्रेणी:मलेशिया के प्रधानमंत्री
श्रेणी:मलेशिया के राजनेता
श्रेणी:1925 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मलेशिया के मुसलमान