411 REFERENCE · Wikipedia
तरतील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तरतील: अरबी शब्द है जिसका अर्थ है स्तुति-गीत (विशेषकर ईश्वर की आराधना में गाया जाने वाला गीत)। कुरआन के संदर्भ में इस शब्द का सामान्य अनुवाद "उचित क्रम में" और "बिना जल्दबाजी के" पाठ के रूप में किया जाता है।
कुरआन में
यह शब्द कुरआन के अध्याय 73 अल-मुज़्ज़म्मिल, आयत (कुरआन) 4 में प्रयोग किया गया है:
'या उससे कुछ थोड़ा कम कर लो या उससे कुछ अधिक बढ़ा लो और क़ुरआन को भली-भाँति ठहर-ठहरकर पढ़ो।'https://tanzil.net/#trans/hi.farooq/73:4 Tanzil - Quran Navigator القرآن الكريم tanzil.net 2026-07-25
अरबी शब्द जिसका अनुवाद "धीमे, मापित लयबद्ध स्वर" के रूप में किया जाता है, वह है तरतील Proclaiming Holy Scriptures: A Study of Place and Ritual Pereyra David H. 30 December 2020 Routledge 978-1-000-32988-9 en यह उस शब्द का भी प्रयोग है जो कुरआन के उचित पाठ को समझाने वाले नियमों को परिभाषित करता है, उसी तरह जैसे जिब्रिल ने इसे मुहम्मद को बताया था।
अर्थ और अभ्यास
पाठ करते समय, शब्दों और वाक्यों के फ़ासल (विभाजन) और वासल (जोड़ने) को ध्यान में रखना आवश्यक है। इब्ने कसीर के अनुसार उपरोक्त आयत की व्याख्या यह है, "कुरआन को धीरे-धीरे पढ़ें, अक्षरों को स्पष्ट रूप से पढ़ते हुए, क्योंकि यह कुरआन के अर्थ को समझने और उस पर मनन करने में सहायक होता है।"
चौथे खलीफा अली इब्न अबी तालिब ने कहा कि तरतील अर्थ है शब्दों को उनके मखरज (ध्वनि या स्वर के लिए आउटलेट) के अनुसार पहुंचाना। शब्दों को स्पष्ट और धीरे-धीरे बोलना, समझ के साथ पढ़ना और उनके अर्थ को सही ढंग से व्यक्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुरआन का पाठ न तो इतनी तेजी से करना चाहिए कि वह समझ से बाहर हो जाए और श्रोता को ऊब जाए और न ही इतना धीमा करना चाहिए कि उसमें बहुत समय लगे और श्रोताओं का मन ऊब जाए। उनके अनुसार अरबी में ख़ैरुल-उमूरि औसतुहा अर्थात "मध्य मार्ग का अनुसरण करना एक गुण है" या "हर काम में संतुलन और संयम ही सर्वोत्तम है।"
इन्हें भी देखें
तजवीद
क़िरात (कुरआन पढ़ना)
अल-मुज्जम्मिल
हाफ़िज़ (क़ुरआन)
ताबीऊन
क़ारी
सन्दर्भ
श्रेणी:इस्लामी शब्दावली
श्रेणी:अरबी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:अरबी शब्द
श्रेणी:अरबी शब्द और वाक्यांश