Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बौद्ध शाकाहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

1 300 center Korea-Seoul-Insadong-Sanchon-02.jpg कोरिया के एक बौद्ध भोजनालय में शाकाहारी भोजन japanese temple vegetarian dinner.jpg जापान के एक बौद्ध भोजनालय में शाकाहारी भोजन Chinese-buddhist-cuisine-taiwan-1.jpg तैवान के एक बौद्ध भोजनालय में शाकाहारी भोजन बौद्ध शाकाहार इस मान्यता पर आधारित है कि भगवान बुद्ध के उपदेशों में शाकाहार की शिक्षा अन्तर्निहित है। किन्तु बौद्ध धर्म के अन्दर शाकाहार पर भी विविध मत-मतान्तर मौजूद हैं। महायान सम्प्रदाय में प्रायः शाकाहार को मान्यता है किन्तु थेरावाद सम्प्रदाय के कुछ लोग मानते हैं कि बुद्ध ने अपने शिष्यों को शूकर, कुक्कुट और मछली खाने की अनुमति दी थी बशर्ते उनको पता हो कि वह जानवर उनके लिए ही नहीं मारा गया था। कुछ सूत्रों में यह बात सामने आती है कि महात्मा बुद्ध इस बात पर बल देते थे कि उनके अनुयायी किसी ऐसे प्राणी का मांस न खाएं जो संवेदनसमर्थ हो। http://www.shabkar.org/scripture/sutras/index.htm Sutras on refraining from eating meat 14 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190605044726/http://shabkar.org/scripture/sutras/index.htm 5 जून 2019 dead ब्रह्मजाल सूत्र का अनुसरण करने वाले महायान सम्प्रदाय के भिक्षु किसी भी प्रकार के मांस का सेवन न करने की प्रतिज्ञा करते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:बौद्ध धर्म