411 REFERENCE · Wikipedia
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय(अंग्रेज़ी - PG College Seoni ), सिवनी (म.प्र.) जिले का एक शासकीय महाविद्यालय है जो उत्तर पश्चिम में सिवनी बस स्टैंड से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर भैरोगंज इलाके में स्थित है। इसे वर्तमान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाता हैं।
== इतिहास ==
इस कॉलेज को पहले इंदिरा गांधी जिला अस्पताल परिसर में शिखर चंद जैन कॉलेज के रूप में चलाया जाता था। यह महाविद्यालय 1996 से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबद्ध था परंतु वर्ष 2019 में इसे नवनिर्मित छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय से संबद्ध करा दिया गया।
== सुविधाएं ==
इस कॉलेज में एक बड़ा पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, खेल का मैदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक गैदरिंग हॉल भी है। इस कॉलेज में NCC और NSS की गतिविधियां भी संचालित की जाती है । कॉलेज के परिसर में इग्नू का एक विशेष अध्ययन केंद्र भी है ।
== पाठ्यक्रम ==
इस कॉलेज में 25 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का अध्ययन कराया जाता है। जिसे आप कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।