Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलीशा अब्दुल्ला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अलीशा अब्दुल्ला (जन्म-२४ जुलाई,१९८९) एक भारतीय रेसिंग ड्राईवर हैं। वह भारत की पहली महिला राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियन हैं। == प्रारंभिक जीवन == अलीशा बचपन से ही रेसिंग की ओर आकर्षित थी। बचपन में ९ वर्षीय अलीशा गो-कार्टिंग के लिए तैयार हो गयी थी। ११ वर्षीय होने तक उन्हों गो-कार्टिंग की बहुत सी रेस जीती। जब वह सिर्फ 13 वर्ष की थी, तो वह खुले वर्ग में एमआरएफ राष्ट्रीय गो-कार्टिंग चैम्पियनशिप और राष्ट्रीय स्तर के फॉर्मूला कार रेसिंग में सर्वश्रेष्ठ नोविस पुरस्कार जीता। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने सेंट केविंस और उच्च माध्यमिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट, चर्च पार्क से पूरी की। उन्होंने एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर वीमेन, नुन्गबक्कम, चेन्नई से समाजशास्त्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की और लीबा से अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। == करियर == अलीशा फॉर्मूला कार रेसिंग पर चले गए और २००४ में जेके टायर नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही। उन्होंने सी वर्ष चार पहिये से दो पहिये (बाइक) के लिए स्विच कर लिया। == रेसिंग में पुरस्कार == जेके टायर नेशनल सुपर-बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप-२००९, १५ पुरुषो के बीच तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में वोक्सवैगन नेशनल पोलो कप (भारत) -२०१२ (आठवा स्थान) वोक्सवैगन पोलो कप-२०१० (दसवा स्थान) रोटरी के यंग अचीवर पुरस्कार-२००८, रोटरी के यंग अचीवर अवार्ड के साथ सम्मानित नेशनल रोड रेसिंग चैंपियनशिप यूसीऐएल २००६ (तीसरा स्थान) == सन्दर्भ ==