Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चीनी-जापानी शब्दावली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीनी-जापानी शब्दावली या कांगो (जापानी: 漢語) क आशय जापानी भाषा के उन शब्दों से है जो चीनी भाषा में उत्पन्न हुए है या चीनी से उधार लिए गए तत्वों से बनाये गए हैं। कुछ व्याकरणिक संरचनाओं और वाक्य स्वरूप को भी चीनी-जापानी के रूप में पहचाना जा सकता है। चीनी-जापानी शब्दावली को जापानी में कांगो (漢語) के रूप में संदर्भित किया जाता है, जिसका अर्थ है 'चीनी शब्द'। कांगो तीन व्यापक श्रेणियों में से एक है जिसमें जापानी शब्दावली विभाजित है। बाकि दोनों श्रेणियां - मूल जापानी शब्दावली (यमतो कोतोबा) और अन्य पश्चिमी भाषाओं से उधार लिए गए शब्द (गैराइगो) हैं। यह अनुमान लगाया जाता है कि आधुनिक जापानी शब्दकोश में लगभग 60% शब्द कांगो हैं,Shibatani, Masayoshi. ''The Languages of Japan (Section 7.2 "Loan words", p.142), Cambridge University Press, 1990. 0-521-36918-5 लेकिन उनमें से बोलचाल में प्रयुक्त होने वाले शब्द केवल 18% ही हैं।国立国語研究所『テレビ放送の語彙調査I』(平成7年,秀英出版)Kokuritsu Kokugo Kenkyuujo, "Terebi Hoosoo no Goi Choosa 1" (1995, Shuuei Publishing) पूर्वी एशियाई क्षेत्र में प्राचीन चीन के विशाल राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव के कारण जापानी, कोरियाई, वियतनामी और अन्य पूर्वी एशियाई भाषाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। ये कुछ हद तक ऐसा ही है जैसे यूरोप के इतिहास में ग्रीक और लैटिन का अन्य भाषाओँ पे प्रमुख प्रभाव रहा है।Baxter-Sagart Old Chinese reconstruction, version 1.0 https://web.archive.org/web/20110814024311/http://crlao.ehess.fr/document.php?id=1217 2011-08-14 , also available at Wiktionary; see also Baxter's transcription for Middle Chinese कांगो, जापानी में चीनी भाषा से उत्पन्न हुए शब्दों का कहा जाता है। यह कानबुन से अलग है, जो जापानी लिखित भाषा में ऐतिहासिक साहित्यिक चीनी के उपयोग को कहा जाता है। आधुनिक जापानी और शास्त्रीय कानबुन दोनों में कांगो के चीनी भाषाई तत्व हैं जो कोरियाई और वियतनामी में भी पाए जाते है। यानी, वे "चीन-विदेशी" शब्द हैं, अर्थात् चीनी से बनाये हुए शब्द हैं, न कि शुद्ध रूप से चीनी शब्द हैं। उनमें से कई पश्चिमी अवधारणाओं का अनुवाद करने के लिए जापान के आधुनिकीकरण के दौरान बनाए गए थे और चीनी में पुन: उधार ले लिए गए थे। कांगो को चीनी मूल के गैराइगो से भी अलग जाना जाना चाहि। गैराइगो अर्थात् आधुनिक चीनी बोलियों से उधार लिए गए शब्द, जिनमें से कुछ को कभी-कभी चीनी अक्षरों या कांगो की तरह कांजी के साथ लिखा जाता है। उदाहरण के लिए, 北京 (पेकिन, "बीजिंग") जो एक आधुनिक चीनी बोली से उधार लिया गया था, वह कांगो नहीं है। लेकिन इसके विपरीत 北京 (होक्क्यू, "उत्तरी राजधानी", क्योटो का एक नाम), जो चीनी तत्वों के साथ बनाया गया था, कांगो है। सन्दर्भ श्रेणी:जापानी भाषा