Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सक्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250 px|सक्या गुरु वंश-वृक्ष सक्या (Sakya, तिब्बती: ས་སྐྱ་) तिब्बती बौद्ध धर्म के छह मुख्य सम्प्रदायों में से एक है। अन्य पाँच न्यिंगमा, कग्यु, जोनंग, गेलुग और बोन हैं। इनमें से सक्या, गेलुग और कग्यु को वज्रयान का नवप्रसार (New Transmission) या सारमा (གསར་མ) कहा जाता है, क्योंकि यह तिब्बत में बौद्ध धर्म के फैलाव की द्वितीय शृंख्ला में उत्पन्न हुए। न्यिंगमा, सक्या और कग्यु लाल टोपी सम्प्रदाय हैं क्योंकि औपचारिक समारोहों पर इनके अनुयायी लाल रंग की टोपियाँ पहनते हैं।Kapstein, Matthew. "The Shangs-pa bKa'-brgyud: an unknown school of Tibetan Buddhism" in M. Aris and Aung San Suu Kyi (eds.), Studies in Honor of Hugh Richardson Warminster: Aris and Phillips, 1980, pp. 138–44. नामार्थ तिब्बती भाषा में "सक्या" का अर्थ "हल्के रंग की मिट्टी" है। इस सम्प्रदाय का आरम्भ और पहला मठ तिब्बत के शिगात्से विभाग के पोनपोरी पहाड़ी क्षेत्र में हुआ था जहाँ की मिट्टी हल्के रंग की है।Trichen, Chogyay. History of the Sakya Tradition, Ganesha Press, 1993 इन्हें भी देखें तिब्बती बौद्ध धर्म न्यिंगमा सन्दर्भ * श्रेणी:तिब्बती बौद्ध धर्म के सम्प्रदाय श्रेणी:तिब्बत में धर्म