411 REFERENCE · Wikipedia
बिजय बिस्वाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिजयानंद बिस्वाल जो बिजय बिस्वाल के नाम से प्रचलित एक भारतीय चित्रकार और कलाकार हैं। उन्होंने भारतीय रेल में नागपुर स्थित मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में कार्य किया। उन्होंने चित्रकला को पूर्ण समय देने के लिए स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली।
== प्रारम्भिक जीवन ==
बिस्वाल का जन्म ओडिशा के अंगुल जिला स्थित पल्लहारा में हुआ।
== कार्य ==
बिजय बिस्वाल की चित्रकला मुख्य रूप से भारतीय रेल से जुड़ी हुई है तथा ग्रामीण भारत के जीवन पर आधारित विषयों पर केंद्रित रहती है। उनके अन्य चित्रों में सूक्ष्म एवं विस्तृत पेन आर्ट भी शामिल हैं, जिनमें अतियथार्थवादी तत्व दिखाई देते हैं।
== सम्मान ==
बिस्वाल को उनके चित्रकला कार्यों के लिए ओडिशा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। उनके चित्रों का उल्लेख नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी किया गया।
== संदर्भ ==