Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

काइट्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 काइट्स Kites Official Poster.jpg Kites Official Poster.jpg आधिकारिक फिल्म पोस्टर अनुराग बासु राकेश रोशन शरन कपूर ऋतिक रोशनबारबरा मोरी कंगना रनौतकबीर बेदी निकोलस ब्राउन अनुराग बासु अनुराग बासु राजेश रोशन अयानन्का बोस रिलायन्स एडीए समूह 21 मई 2010 120 मिनट (हिन्दी)90 मिनट (अंग्रेजी) भारत व संयुक्त राज्य अमेरिका ६० से अधिक देशों में अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शन हिन्दीअंग्रेजीस्पैनिश $3.0 करोड़ काइट्स (पतंगें) 21 मई 2010 को विश्व के 60 देशों में प्रदर्शित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इसके निर्माता राकेश रोशन और शरन कपूर है। फिल्म के सितारों में ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी, कंगना रनौत और कबीर बेदी प्रमुख हैं। फिल्म का संगीत राजेश रोशन का है और गीत नसीर फ़राज़ और आसिफ अली बेग़ ने लिखे हैं। मूल हिन्दी संस्करण की अवधि 120 मिनट है जबकि अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी संस्करण 90 मिनट लंबा है और इसका संपादन हॉलीवुड के निर्देशक ब्रेट रैटनर ने किया है। कथानक उसे बुरी तरह घायल कर मैक्सिको के तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ दिया गया, जहाँ उसके जीने की थी तो, बस एक उम्मीद, उसका प्यार। जय जो कभी एक लापरवाह और तिकड़मबाज युवक था आज उसकी खोज कई लोगों को है। पर जब मौत पास आई तो उसे जिस एक चीज ने जिन्दा रखा वो थी उसके प्यार नताशा की खोज। नताशा जो किसी और की मंगेतर है पर, सभी भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं के बावजूद जय के प्यार में गिरफ्तार हो गयी। और उसके बाद शुरु हुआ प्यार और रोमांच का वो सफर जो उन दोनों को मार सकता था, या फिर हमेशा हमेशा के लिए साथ ला सकता था। पात्र ऋतिक रोशन बारबरा मोरी कंगना रनौत कबीर बेदी निकोलस ब्राउन संगीत सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ काइट्स फिल्म कहानी इन्हें भी देखें श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में