411 REFERENCE · Wikipedia
सोंदा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोंदा Sondaಸೋಂದಾ सोंदा India Karnataka 14.733 74.815 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश प्रान्त कर्नाटक ज़िला उत्तर कन्नड़ ज़िला तालुका 1162 2011 भाषा प्रचलित कन्नड़ भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
सोंदा (Sonda) या सोधे (Sodhe) भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ ज़िले में स्थित एक गाँव है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
प्रागैतिहासिक शैलकला
सोंदा के समीप प्रागैतिहासिक शैलकला मिली है, जिसमें पत्थर को खोद व कुरेदकर चित्र बनाए गए हैं। इतिहासकारों के अनुसार यह प्रथम सहस्र ईसापूर्व में बनाए गए थे। इन चित्रों में चकोर व गोल आकृतियाँ दिखती हैं, जो भारत की आधुनिक रंगोली से मिलती-जुलती हैं।
इतिहास
सोंदा का एक दीर्घ इतिहास है। सन् 1555 में अरसप्पा नायक (1555-1598) ने सोंदा राज्य की स्थापना करी। यह एक जैन मुखिया थे। अगले दो सौ (1555–1763) वर्षों तक यहाँ सोंदा नायकों का राज रहा, और वे विजयनगर साम्राज्य के अधीन थे। उसके पश्चात जब 1565 में विजयनगर का पतन हुआ तो वह बहमनी सुल्तान आदिल शाह के अधीन आ गए। सन् 1598 में इनका देहांत हुआ। अपने जीवनकाल में इन्होंने वडिराज मठ की स्थापना करी, जो आज भी अस्तित्व में है। सन् 1674 में मराठा साम्राज्य के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी, ने यहाँ आधिपत्य स्थापित करा, और यहाँ का राज फिर सोंदा के ततकालीन मुखिया, सदाशिव नायक, को सौंपा। सन् 1763 में मैसूर के सुल्तान, हैदर अली, ने सोंदा पर हमला किया और उसे पूरी तरह बरबाद कर दिया। सोंदा के अंतिम मुखिया, इम्मोदि सदाशिवराय, बचकर गोवा पहुँच गए। सोंदा का दुर्ग, जो सदाशिवगढ़ कहलाता है, खण्डहरावस्था में है। यहाँ पाँच तराशे हुए स्तम्भ हैं, जो लगभग तीन मीटर लम्बे हैं और सोंदा महल के अवशेष है।
इन्हें भी देखें
सदाशिवगढ़
उत्तर कन्नड़ ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िला
श्रेणी:कर्नाटक के गाँव
श्रेणी:भारत में हिन्दू मठ
श्रेणी:भारत में शैलकला
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िले के गाँव