Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हबीब तनवीर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Indian Writer Habib Tanvir.jpg मुंबई के पृथ्वी थिएटर में हबीब; नवंबर 2005 yes 1923 9 1 रायपुर, मध्य प्रांत और बरार, ब्रिटिश राज yes 2009 6 8 1923 9 1 सिंगरौली, मध्य प्रदेश, भारत 1945–2009 हबीब अहमद ख़ान नाटककार, कवि, अभिनेता मोनिका मिश्रा (2001–2005) आना (ज.1964https://caravanmagazine.in/vantage/former-lover-differs-habib-tanvir-telling-their-relationship A former lover differs with Habib Tanvir's telling of their relationship Peck Serena The Caravan en 2019-07-27) नगीन (ज. 1964) पद्मा श्री (1983) पद्मा भूषण (2002)हबीब तनवीर (1 सितंबर 1923 – 8 जून 2009) भारत के मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता थे। हबीब तनवीर का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था, जबकि निधन 8 जून,2009 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। उनकी प्रमुख कृतियों में आगरा बाजार (1954) चरणदास चोर (1975) शामिल है। उन्होंने 1959 में दिल्ली में नया थियेटर कंपनी स्थापित किया था। जीवनवृत हबीब तनवीर का जन्म 1 सितम्बर,1923 को रायपुर में हुआ था।स्पर्श भाग 2 NCERT 81-7450-647-0 New Delhi 127 hi कारतूस http://ncertbooks.prashanthellina.com/class_10.Hindi.Sparsh/ch-17.pdf 1 जुलाई 2026 24 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191024031809/http://ncertbooks.prashanthellina.com/class_10.Hindi.Sparsh/ch-17.pdf dead जो अब छत्तीसगढ़ की राजधानी है। उनके बचपन का नाम हबीब अहमद खान था। उन्होंने लॉरी म्युनिसिपल हाईस्कूल से मैट्रीक पास की, म़ॉरीस कॉलेज, नागपुर से स्नातक किया (1944) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमए की। बचपन से हीं कविता लिखने का शौक चढ़ा। पहले तनवीर के छद्मनाम नाम से लिखना शुरू किया जो बाद में उनका पुकार नाम बन गया। आजीविका सन् 1945 में वे मुम्बई चले गये और प्रोड्यूसर के तौर पर आकाशवाणी में नौकरी शुरू की। वहां रहते हुए उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए गाने लिखा। कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़ गये और कलांतर में इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन के अंग बन गये। जब ब्रिटीश शासन के खिलाफ इप्टा से जुड़े कई लोग जेल चले गये तब हबीब तनवीर को संगठन की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। 1954 वे दिल्ली आ गये और हिन्दुस्तानी थियेटर से जुड़ गये। उन्होंने बाल थियेटर के लिए भी काम किया। कई नाटकों की रचना की। यहीं रहते हुए उनकी मुलाकात अभिनेता-निर्देशक मोनिका मिश्रा से हुई जिनसे उन्होंने आगे चलकर शादी कर ली। उसी साल उन्होंने अपना चर्चित नाटक आगरा बाजार लिखा। पुरस्कार और सम्मान हबीब तनवीर को संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड (1969), पद्मश्री अवार्ड (1983) संगीत नाटक एकादमी फेलोशीप (1996), पद्म भूषण(2002) जैसे सम्मान मिले। वे 1972 से 1978 तक संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा में भी रहे। उनका नाटक चरणदास चोर एडिनवर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टीवल (1982) में पुरस्कृत होने वाला ये पहला भारतीय नाटक गया। संदर्भ