Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खरसुलिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खरसुलिया (Kharsuliya) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विकास प्रखंड का एक गाँव है | यह अलीगंज और सराय अगहत मार्ग के मध्य स्थित है | इस गाँव में राजपूत जातियों का बाहुल्य है | यहाँ की वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी हैं | साल 2009 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खरसुलिया गाँव में 1122 परिवारों में 6572 लोग रहते हैं। गाँव में 3042 महिलाएँ और 3530 पुरुष हैं। कुल जनसंख्या में महिलाओं का हिस्सा 46.29% है और पुरुषों का हिस्सा 53.71% है। गाँव में 504 अनुसूचित जाति के लोग हैं, जिनमें से 223 महिलाएँ और 281 पुरुष हैं। अनुसूचित जाति की जनसंख्या में महिलाओं का हिस्सा 44.25% और पुरुषों का हिस्सा 55.75% है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 7.67% है। खरसुलिया की जनसंख्या घनत्व 625.52 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। खरसुलिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव: १. नगला खेडा २. नगला आलम ३. नगला सिमरा ४. नगला विष्णु ५. नगला गढा ६. गढ़ी ७. मढैया ये गाँव एटा से लगभग 65 किमी पूर्व की ओर, फर्रुखाबाद से लगभग 45 किमी पश्चिम की ओर, तथा मैनपुरी से लगभग 35 किमी उत्तर की ओर है | साथ ही खरसुलिया में शाखा डाकघर भी है, जिसका पिन कोड २०७२५० है | ये गाँव जनसंख्या की द्रष्टि से जनपदों में प्रमुख है | गाँव के दक्षिणी छोर पर विशाल हरित चारागाह (वन) है | पडोसी गाँव: १. नया गाँव २. दादूपुर ३. सराय अगहत ४. कलुयाटील पुर ५. अकबरपुर ६. सिकंदरपुर ७. तम्रौरा ८. अलीपुर श्रेणी:एटा ज़िले के गाँव