411 REFERENCE · Wikipedia
वाटमीटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|परिपथ-आरेख में दर्शाने हेतु शक्तिमापी का प्रतीक
right|thumb|वाटमीटर
right|thumb|300px|एकल-फेज परिपथ में शक्तिमापी जो जोड़ने की विधि
शक्तिमापी या वाटमीटर (Wattmeter) किसी विद्युत-लोड द्वारा ली जा रही विद्युत-शक्ति को मापने के लिये प्रयुक्त होता है। चूंकि शक्ति का मान धारा एवं वोल्टता दोनो के मान (एवं उनके बीच कलान्तर) पर निर्भर करती है, इसलिये वाटमीटर की रचना ऐसी होती है कि यह इन दोनो राशियों को नापते हुए उनका गुणनफल (कला-सहित) निकाले। इस दृष्टि से परिपथ में जोड़ने के लिये इसमें प्राय: चार-सिरे (टर्मिनल) प्रदान किये गये होते हैं। दो सिरे धारा के श्रेणीक्रम में जुड़ते हैं और अन्य दो वोल्टेज के समान्तर-क्रम में।
= प्रकार