411 REFERENCE · Wikipedia
शिकोहाबाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिकोहाबाद Shikohabad शिकोहाबाद India Uttar Pradesh 27.112 78.587 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला फ़िरोज़ाबाद ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 107404 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी ब्रजभाषा भारतीय मानक समय +5:30 दारा शिकोह दारा शिकोह (शिकोह-आबाद) लोकतंत्रीय नगरपालिका पिनकोड 283135 टेलिफोन कोड +91-5676 UP 83
शिकोहाबाद (Shikohabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
इतिहास
शिकोहाबाद का नाम पहले कृष्णपुर था। इस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण और जरासंध के बीच सभी युद्ध इसी स्थान पर हुए। तभी भगवान कृष्ण ने चौमुखी मंदिर की स्थापना की थी। यह नगर यदुवंशी राजाओं के राज्य की सीमा हुआ करता था। उनके बाद मुगल शासक मोहम्मद गोरी ने यहां आक्रमण कर दिया था और मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन मंदिर में विराजमान शिवलिंग को छू भी नहीं सका था। मोहम्मद गौरी ने इसका नाम बदलकर मोहम्मदाबाद कर दिया था। बाद में औरंगजेब से परेशान उसके भाई दारा शिकोह ने यहां भगबंत के बाग में रह कर प्रेम संदेश का पाठ पढ़ाया था। दारा शिकोह की हत्या कर दी गयी उसकी याद में किशनपुर से शिकोहाबाद कर दिया गया। लेकिन बैनामा दस्तावेज में किशनपुर मोहम्दाबाद लिखा जाता है।
परिवहन
शिकोहाबाद शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित है। शिकोहाबाद डिपो से बस किसी भी शहर के लिए मिल जाती है। शिकोहाबाद से मैनपुरी और एटा के लिए बस भी चलती है। शिकोहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से आगरा, फरूखाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मेरठ, इलाहाबाद शहर के लिये रेलगाड़ी द्वारा पहुँचा जा सकता है।
शिक्षा
शिकोहाबाद शहर में पाँच प्रमुख महाविद्यालय हैं:
अहीर क्षत्रिय महाविद्यालय व इंटर कॉलेज (आदर्श कृष्णा महाविद्यालय )
नारायण महाविद्यालय
पालीवाल महाविद्यालय
बी डी एम कन्या महाविद्यालय
ब्रह्मा देवी महाविद्यालय
इस शहर मे कई प्रमुख इँटर कालेज है। यहाँ एक विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल भी है। शिकोहाबाद को शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा प्राप्त की। यहाँ मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं । शिकोहाबाद शहर में दो
1- एफ एस यूनिवर्सिटी
2- जे एस यूनिवर्सिटी निजी विश्वविद्यालय भी है।
धार्मिक स्थल
बालाजी मंदिर : शिकोहाबाद शहर मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालाजी मंदिर स्थित है जो शहर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है यहाँ बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिये आते हैं।
काली देवी मन्दिर : शिकोहाबाद का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो काफी पुराना है। इस मन्दिर में भक्त भक्ति के लिये प्रसिद्ध हैं।
शिव मन्दिर : शहर के मेला बाग में स्थित नवनिर्मित मन्दिर शहर में है। यह मन्दिर में शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
उद्योग
यह शहर काँच उद्योग के लिये प्रसिद्ध है।
इन्हें भी देखें
फ़िरोज़ाबाद ज़िला
दारा शिकोह
फिरोजाबाद
मैनपुरी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िरोज़ाबाद ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:फ़िरोज़ाबाद ज़िले के नगर