411 REFERENCE · Wikipedia
बूटिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कंप्यूटर बूटिंग
अभिकलन में बूटिंग कंप्यूटर शुरू करने की एक प्रक्रिया है जिसमें किसी बटन जैसे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के सहारे कंप्यूटर चालू किया जाता है। कंप्यूटर चालू होने के बाद उसकी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) की मुख्य मेमोरी में कोई सॉफ्टवेयर नहीं होता है इसलिए कुछ प्रक्रियाओं को निष्पादित करने से पहले सॉफ़्टवेयर को मेमोरी में लोड करना पड़ता है। यह कार्य सीपीयू में हार्डवेयर या फ़र्मवेयर द्वारा, या कंप्यूटर सिस्टम में एक अलग प्रोसेसर द्वारा किया जा सकता है।
बूटस्ट्रैप या बूटस्ट्रैप लोड का संक्षिप्त रूप बूट है।bootstrap बूटस्ट्रैप https://www.computer-dictionary-online.org/definitions-b/bootstrap.html कंप्यूटर डिक्शनरी ऑफ़ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी 13 जुलाई 2024 en इसकी उत्पत्ति बूटस्ट्रैप वाक्यांश से हुई है जिसका अर्थ है 'अपने बूते खुद को ऊपर खींचना'।pull oneself up by bootstraps अपने बूते खुद को ऊपर खींचना https://idioms.thefreedictionary.com/pull+oneself+up+by+bootstraps द फ्री डिक्शनरी 13 जुलाई 2024 en
कंप्यूटर को पुनः आरंभ करने की प्रक्रिया रीबूटिंग कहलाती है जिसमें कंप्यूटर के सॉफ़्टवेयर पर काफ़ी दबाव पड़ता है।
आरंभिक कंप्यूटर
सन् 1940 और 1950 के दशक के शुरुआती कंप्यूटर एक तरह के इंजीनियरिंग प्रयास थे जिन्हें प्रोग्राम करने में कई सप्ताह लग सकते थे। प्रोग्राम लोड करना उन कई समस्याओं में से एक था, जिन्हें हल करना बाक़ी था। शुरुआती कंप्यूटर एनिऐक की मेमोरी में कोई प्रोग्राम संग्रहीत नहीं था लेकिन इंटरकनेक्टिंग केबल के कॉन्फ़िगरेशन द्वारा प्रत्येक समस्या के लिए वह सेट किया गया था। बूटस्ट्रैपिंग एनिऐक पर लागू नहीं होती थी, जिसका हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन बिजली चालू होते ही समस्याओं को हल करने के लिए तैयार हो जाता था।
इन्हें भी देखें
ROOT (सॉफ्टवेयर)
कंप्यूटर स्मृति
कम्प्यूटर और हिन्दी
जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)
सन्दर्भ
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:कंप्यूटर प्रोग्रामर