411 REFERENCE · Wikipedia
इसहाक़ का बलिदान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|इसहाक़ का बलिदान, रेम्ब्रांट, 1634, हर्मिटेज संग्रहालय
इसहाक़ का बलिदान (hbo עֲקֵדַת יִצְחָק) बाइबिल में उत्पत्ति की पुस्तक के अध्याय 22 में एक कहानी है। इसमें इब्राहीम को परमेश्वर से अपने पुत्र इसहाक़ को मोरिय्याह देश के यहोवा यिरे पर्वत पर बलि चढ़ाने की आज्ञा मिलती है। इसहाक़ को वेदी पर बाँधकर जैसे ही इब्राहीम उसे बलि देनेवाला होता है, एक स्वर्गदूत उसे रोकता है। फिर इब्राहीम अपनी आँखें खोलकर देखता है कि वेदी पर उसके पुत्र की जगह एक मेढ़ा है, और वह उसे होमबलि करके चढ़ा देता है।
हालाँकि इस कहानी का नाम "इसहाक़ का बलिदान" है, इसहाक़ की बलि नहीं दी जाती है। इसे यहूदी, ईसाई, और इस्लाम धर्म में काफ़ी महत्त्व है।
श्रेणी:इब्राहीम
श्रेणी:बाल बलिदान