411 REFERENCE · Wikipedia
लघुतम समापवर्त्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंकगणित में दो पूर्णांकों a तथा b का लघुतम समापवर्त्य (least common multiple या lowest common multiple (lcm) या smallest common multiple) उस सबसे छोटी धनात्मक पूर्णांक संख्या को कहते हैं जो a तथा b दोनो से विभाजित हो सके।
इस परिभाषा को दो से अधिक संख्याओं के लिये सामान्यीकृत कर सकते हैं। पूर्णांकों a1, a2, ..., an का लघुतम समापवर्त्य (लस) वह लघुतम (सबसे छोटी) धनात्मक पूर्णांक होती है जो a1, a2, ..., an सभी संख्याओं से विभाजित हो जाय।
उदाहरण
3 और 4 का लस = 12 क्योंकि 12, 3 व 4 दोनो से विभाजित हो जाती है तथा 12 से छोटी कोई भी धनात्मक पूर्णांक संख्या नहीं है जो 3 और 4 दोनो से विभाजित हो सके।
जब ल.स.या म.स. मे से एक दिया होने पर - ल.स.=(छोटी सं.)बं. सं./मं. सं.
इन्हें भी देखें
महत्तम समापवर्तक
बाहरी कड़ियाँ
Online lcm calculator
Online LCM calculator
Online LCM and GCD calculator - displays also fractions of given numbers
Algorithm for Computing the LCM
श्रेणी:अंकगणित