411 REFERENCE · Wikipedia
ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐलिस इन वण्डरलैण्ड Alice-In-Wonderland-Theatrical-Poster.jpg पोस्टर मिआ वाशिकोफ़्स्काजॉनी डॅपऐनी हैथवेहॅलॅना बॉन्हाम कार्टरक्रिस्पिन ग्लोवरस्टीफ़न फ़्राइअलैन रिकमैनमाइकल शीनटिमथ़ी स्पॉल टिम बर्टन रिचर्ड डी. ज़ैनकजो रॉथ़सुज़ैन टॉडजॅनिफ़र टॉड लिण्डा वुल्वर्टन Alice's Adventures in Wonderland and Through the Looking-Glass Lewis Carroll डैनी एल्फमैन डैरियूज़ वोल्स्की क्रिस लॅबॅन्ज़न रॉथ़ फ़िल्म्सटीम टॉडटिम बर्टन प्रोड्क्शन्सद ज़ैनक कम्पनी वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स २५ फ़रवरी २०१० (लन्दन) १०८ मिनट अंग्रेज़ी १५-२० करोड़ $ १,०२,४२,९९,९०४ $Alice in Wonderland (2010) बॉक्स ऑफ़िस मोजो
ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (Alice in Wonderland अर्थ: आश्चर्यलोक में ऐलिस) २०१० का कम्प्यूटर-ऐनिमेटिड/लाइव एक्शन फन्तासी युक्त एक अमेरिकी चलचित्र है जिसका निर्देश्न टिम बर्टन, लेखन लिण्डा वुल्वर्टन द्वारा किया गया था और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया था। चलचित्र में मुख्य भुमिका में मिआ वाशिकोफ़्स्का, जॉनी डॅप, हॅलॅना बॉन्हाम कार्टर, ऐनी हैथवे, क्रिस्पिन ग्लोवर, माइकल शीन, मैट लुकास और स्टीफ़न फ़्राइ हैं।
यह चलचित्र लुइस कैरोल द्वारा १८८५ में लिखे फन्तासी उपन्यास ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड और इसकी उत्तरकथा थ़्रू द लुकिंग ग्लास से प्रेरित है। वासिकोवा ने इस चलचित्र में उन्नीस वर्षीय ऐलिस की भुमिका निभाई है, जो वण्डरलैण्ड की अपनी पिछली यात्रा में तेरह वर्ष पहले आई थी। उसे यह बताया जाता है कि केवल वही एक है जो ड्रैगन जैसे जीव जैबरवॉकी को मार सकती है। जैबरवॉकी, रॅड क्वीन का पालतू जीव है जिसके दम पर वह अण्डरलैण्ड के निवासियों को डराती, धमकाती और प्रताड़ित करती रहती है।
अगस्त २०१२ की स्थिति तक यह चलचित्र सर्वसामयिक सर्वाधिक कमाई करने वाले चलचित्रों की सूची में ग्यारहवें स्थान पर है।List of highest-grossing films https://web.archive.org/web/20120120233933/http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_highest-grossing_films#Highest-grossing_films 20 जनवरी 2012 अंग्रेज़ी विकिपीडिया
कथानक
उन्नीस वर्षीय ऐलिस किंग्सले (मिआ वाशिकोफ़्स्का) बार-बार आ रहे एक स्वप्न और अपने पिता को खो देने के कारण दुखी होती है और लॉर्ड ऐस्कॉट एस्टेट में एक गार्डन पार्टी में जाती है, जहाँ पर उसे एक अनचाहा विवाह-प्रस्ताव मिलता है। वह समझ नहीं पाती कि क्या प्रतिक्रिया दे और भ्रमित होकर एक बोलने वाले खरगोश के पीछे दौड़ती है और कुछ ऊपर जाकर एक रैबिट होल में गिर पड़ती है। बहुत अधिक गहराई में गिरकर वह एक अजीबोगरीब दुनियाँ (अण्डरलैण्ड) में पहुँचती है जहाँ पर उसे सफ़ेद खरगोश, डोरमाउस, डोडो, ट्वीलिडम और ट्वीडलीडी और एप्सलम मिलते हैं। वह इस बात पर वाद-विवाद करते हैं कि क्या यह ऐलिस वही ऐलिस है जिसके बारे में पूर्वकथित है जो फ़्रैबजस डे के दिन रॅड क्वीन के जैबरवॉकी का सिर धड़ से अलग करेगी और वाईट क्वीन का राज पुनः स्थापित करेगी। इसी वाद-विवाद के दौरान बैण्डरस्नैच और ताश के पत्तों वाले सैनिक नेव ऑफ़ हार्ट्स के नेतृत्व में वहाँ आ धमकते हैं और सफ़ेद खरगोश, डोरमाउस, डोडो, ट्वीलिडम और ट्वीडलीडी को पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं। ऐलिस भागकर बच निकलती है।
नेव ऑफ़ हार्ट्स, रॅड क्वीन को सूचित करता है कि ऐलिस अण्डरलैण्ड में वापिस आ चुकी है और उसकी सत्ता के लिए खतरा है। तब रॅड क्वीन आदेश देती है कि ऐलिस को तुरन्त खोजा जाए। इस बीच, ऐलिस भटकते हुए शैशियर बिल्ले से मिलती है जो उसे मार्च खरगोश और द हैटर (जॉनी डॅप) के पास ले जाता है। वाईट क्वीन के महल की ओर जाते समय हैटर, ऐलिस को रॅड क्वीन के बारे में बताता है कि कैसे उसने वाईट क्वीन का राजपाट छीना था। इसी दौरान वहाँ रॅड क्वीन के सैनिक आ जाते हैं लेकिन हैटर, ऐलिस को अपने हैट पर रखकर दूर उछल देता है और स्वयं गिरफ़्तार हो जाता है। बाद में ऐलिस, ब्ल्डहाउण्ड से मिलती है जो उसे वाईट क्वीन के महल ले जाने की इच्छा प्रकट करता है लेकिन चूँकि ऐलिस, हैटर को बचाना चाहती है तो वह रॅड क्वीन के महल जाने पर बल देती है और ब्ल्डहाउण्ड उसे रॅड क्वीन के महल की ओर ले जाता है।
रॅड क्वीन, ऐलिस की वास्तविक पहचान से अनभि़ज्ञ होती है और उसका अपने महल में स्वागत करती है। महल में निवास के दौरान ऐलिस को पता चलता है कि वॉर्पल तलवार (जैबरवॉकी को मार पाने में सक्षम एकमात्र हथियार) बैण्डरस्नैच की खोह में रखी हुई है। नेव ऑफ़ हार्ट्स, ऐलिस को बहकाने का प्रयास करता है लेकिन ऐलिस उसे झिड़क देती है। ऐलिस उस तलवार को प्राप्त करने में सफल हो जाती है और बैण्डरस्नैच से भी उसकी खोई हुई एक आँख लौटाकर मित्रता कर लेती है। तलवार प्राप्त करने के बाद ऐलिस, हैटर को छुड़ाने के लिए जाती है लेकिन नेव ऑफ़ हार्ट्स वहाँ पहुँच जाता है और उसे पता चल जाता है कि वह वास्तव में ऐलिस है। लेकिन ऐलिस बैण्डरस्नैच की सहायता से वहाँ से बच निकलने में सफल हो जाती है। रॅड क्वीन को इस बात का समाचार मिलता है कि ऐलिस वॉर्पल तलवार को लेकर भाग गई है और इस बात के लिए हैटर और डोरमाउस उत्तरदाई हैं तो रॅड क्वीन उन दोनों का सिर अलग करने का आदेश देती है। शैशियर बिल्ला, हैटर को मृत्युदण्ड से बचा लेता है और हैटर वहाँ उपस्थित जीवों से रॅड क्वीन के विरुद्ध विद्रोह के लिए उकसाता है। रॅद क्वीन विद्रोह को जबजब पक्षी की सहायता से तुरन्त दबा देती है और नेव ऑफ़ हार्ट्स को युद्ध की तैयारी करने के लिए कहती है। उधर वाईट क्वीन (ऐनी हैथवे) के महल में भी युद्ध की तैयारियाँ आरम्भ हो जाती हैं। वहीं ऐलिस इस बात के प्रति कुछ अनिश्चित सी होती है कि उसे ही वाईट क्वीन का राजपाट पुनः स्थापित करना है। तब एप्सलम उसे स्मरण करवाता है कि वह तेरह वर्ष पूर्व भी अण्डरलैण्ड में आ चुकी है और वह ऐलिस को जैबरवॉकी को मारने के लिए ढाँढस देता है।
उधर फ़्रैब्जस डे का दिन आ जाता है और वाईट और रॅड क्वीन की सेनाएँ चॅसबोर्डनुमा मैदान में एकत्रित होती हैं और दोनों रानियाँ अपने-अपने योद्धाओं को आगे करती हैं। ऐलिस समझ नहीं पाती कि वह जैबरवॉकी जैसे विशाल जीव को कैसे मार पाएगी और तब हैटर उसका ढाँढस बढ़ाता है और तब ऐलिस नियति के अनुसार जैबरवॉकी का सिर अलग कर देती है। वाईट क्वीन को उसका ताज और राजपाट वापिस मिल जाता है और वह रॅड क्वीन और नेव ऑफ़ हार्ट्स को आउटलैण्ड्स में चले जाने को कहती है और ऐलिस को जैबरवॉकी के रक्त की शीशी देती है। हैटर कहता है कि यदि ऐलिस चाहे तो वह अण्डरलैण्ड में रुक सकती है, लेकिन ऐलिस वापिस जाने का निर्णय लेती है और वादा करती है कि वह वापिस अण्डरलैण्ड में लौटेगी।
ऐलिस घर लौट जाती है और अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीने की प्रतिज्ञा करती है। इस बात से प्रभावित लॉर्ड एस्कॉट, ऐलिस को अपना अप्रेण्टिस नियुक्त करता है, चीन जाने के लिए समुद्री मार्ग स्थापित करने के विचार के साथ। फ़िल्म समाप्ती के दौरान, ऐलिस एक व्यापारिक जहाज़ पर यात्रा करने की तैयारी में है और तभी एप्सलम, जो अब एक तितली है, उसके कन्धे पर बैठता है। ऐलिस उसे पहचान लेती है और उसका अभिनन्दन करती है इससे पहले कि वह उड़ जाए।
कलाकार
चरित्रWorld अभिनेता मूल India हिन्दी डबिंगऐलिस किंग्सलेमिआ वाशिकोफ़्स्काप्राची सावे साथीद हैटरजॉनी डॅप ????वाईट क्वीनऐनी हैथवे????रॅड क्वीनहॅलॅना बॉन्हाम कार्टर????नेव ऑफ़ हार्ट्स क्रिस्पिन ग्लोवर????चेस्सुरस्टीफ़न फ़्राइ ????अब्सोलेम अलैन रिकमैन ????ऊइल्लेअममाइकल शीन ????बायर्डटिमथ़ी स्पॉल????जब्बेर्वोच्क्यक्रिस्टोफर ली????
हिन्दी डबिंग कर्मचारी
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: १२ मार्च, २०१० (सिनेमा)
मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/ब्लू-रे डिस्क/टेलीविज़न
द्वारा निर्देशित: लीला रॉय घोष †
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया
डब अन्य भाषाओं: बंगाली
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
dijni
श्रेणी:डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्मों पर आधारित लाइव-एक्शन फिल्में