Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेहरी आन सोन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डेहरी Dehriडेहरी आन सोन Indrapuri Dam,Dehri-on-sone.jpg सोन नदी पर इन्द्रपुरी बाँध डेहरी India Bihar 24.87 84.18 inline, title बिहार में स्थिति देश प्रान्त बिहार ज़िला रोहतास ज़िला 52 137231 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी भामस +5:30 पिनकोड 812307, 821305 दूरभाष कोड Dharmendra soin डेहरी ऑन सोन (Dehri on Sone), जिसे डेहरी (Dehri) भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के रोहतास ज़िले में स्थित एक नगर है। यह सोन नदी के बाएँ किनारे पर ग्रैंड ट्रंक रोड पर बसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 का एक अन्त Dharmendra soin यहाँ स्थित है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect https://web.archive.org/web/20170118113423/https://books.google.com/books?id=dSZ987-0Fb8C 18 जनवरी 2017," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810 विवरण डेहरी एक औद्योगिक कस्बा और रेलवे जंक्शन है। यहाँ यातायात की भरमार और सरकारी कार्यालयों की बहुलता है। व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र होने से यह नगर सा जान पड़ता है। यहाँ सोन नदी पर इन्द्रपुरी बाँध बाँधकर नहरें निकाली गई हैं। नहरों के कारण स्थान की रमणीयता बढ़ गई है। जहाँ से नहर निकाली है उसके पास ही 'अपलैंड पार्क' नामक एक सुंदर उद्यान लगा है। यहाँ वर्ष में दो उल्लेखनीय मेले लगते हैं - एक माघ संक्रांति के अवसर पर, दूसरा कार्तिक में छठ के अवसर पर। छठवाला मेला कुछ घंटों के लिए ही लगता है पर 15-20 मीलों से स्त्री-पुरुष, बच्चे बूढ़े, रंग बिरंगी पोशाक पहनकर हजारों की संख्या में एकत्र होते हैं। डेहरी-ऑन-सोन स्वास्थ्यकर स्थान है, यहाँ जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक दृश्यों की छटा देखने के लिए हजारों व्यक्ति प्रतिवर्ष, विशेषत: अक्टूबर से मार्च के बीच आते हैं। डेहरी-ऑन-सोन की प्रसिद्धि उत्तर में बसे डालमियानगर के कारण बढ़ गयी है। डालमियानगर में चीनी, कागज, सीमेंट, वनस्पति घी, दाहक सोडा आदि के निर्माण के कारखाने थे, जिनमें हजारों व्यक्ति काम करते थे। इनकी सुविधा के लिए अनेक वासस्थान, क्वार्टर, अस्पताल, स्कूल, खेल के मैदान आदि बनाए गए थे। यहाँ से लगभग 12 मील पश्चिम में सासाराम नामक स्थान है, जहाँ शेर शाह सूरी का मकबरा स्थित है। इसके 30 मील दक्षिण में सोन नदी के बहाव पर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ का प्राचीन और मजबूत किला है। ऐसा कहा जाता है कि राजा सत्य हरिश्चंद्र के पुत्र रोहिताश्व ने इसे बनवाया था। यह बहुत दिनों तक हिन्दू राजाओं के अधिकार में रहा किंतु १६वीं सदी में मुसलमानों के अधिकार में चला गया और अनेक वर्षों तक उनके अधीन रहा। इन्हें भी देखें रोहतास ज़िला सोन नदी इन्द्रपुरी बाँध सन्दर्भ श्रेणी:बिहार के शहर श्रेणी:रोहतास जिला श्रेणी:रोहतास ज़िले के नगर *