411 REFERENCE · Wikipedia
भोजपुर जिला, बिहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भोजपुर ज़िला𑂦𑂷𑂔𑂣𑂳𑂩 𑂔𑂱𑂪𑂰 Bihar district location map Bhojpur.svg आरा 2,474 sq2 27,28,407 2011 1,100 विधानसभा सीटें 7 भोजपुरी, हिन्दी
भोजपुर ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय आरा है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect https://web.archive.org/web/20170118113423/https://books.google.com/books?id=dSZ987-0Fb8C 18 जनवरी 2017," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
विवरण
बिहार की राजधानी पटना से चालीस किलोमीटर की दूरी पर बसा भोजपुर जिला ऐतिहासिक महत्व रखता है।http://yatrasalah.com/touristPlaces.aspx?id=159 संग्रहीत प्रति 21 दिसंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141221074837/http://yatrasalah.com/touristPlaces.aspx?id=159 21 दिसंबर 2014 dead भोजपुर जिले के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। भोजपुर की सीमा दो तरफ से नदियों से घिरी है। जिले के उत्तर में गंगा नदी और पूर्व में सोन इसकी प्राकृतिक सीमा निर्धारित करते हैं। भोजपुर उत्तर में सारण और बलिया (उत्तर प्रदेश), दक्षिण में रोहतास, पूर्व में पटना, अरवल और जहानाबाद और पश्चिम मे बक्सर से घिरा है ।
भोजपुर जिला पहले शाहाबाद के अन्तर्गत था जिसको सन् १९७२ में बांटकर भोजपुर और रोहतास नामक दो जिले बनाए गए।http://bhojpur.bih.nic.in/ संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2014 https://web.archive.org/web/20110716064754/http://bhojpur.bih.nic.in/ 16 जुलाई 2011 dead १९९२ तक बक्सर भी भोजपुर जिले का एक अनुमण्डल था जिसे १९९२ में एक अलग जिला बना दिया गया। वर्तमान समय में भोजपुर जिले में तीन अनुमण्डल हैं- आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर। जिले में 14 प्रखण्ड है।
मुख्यालय आरा भोजपुर का एक प्राचीन नगर है। यहाँ कई दर्शनीय मंदिर हैं। आरण्य देवी इस शहर की आराध्य देवी हैं। माँ आरण्य देवी के अलावा अन्य धार्मिक स्थल भी हैं, जिनमें महथिन माई(बिहिया), बखोरापुर काली मंदिर आदि चर्चित स्थल हैं।http://aranyadevi.com/about_temple.html संग्रहीत प्रति 19 दिसंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141215115406/http://aranyadevi.com/about_temple.html 15 दिसंबर 2014 dead जैन समाज के भी कई प्रसिद्ध मंदिर यहां है।http://www.jagran.com/bihar/bhojpur-10325970.html संग्रहीत प्रति 21 दिसंबर 2014 https://web.archive.org/web/20150121031601/http://www.jagran.com/bihar/bhojpur-10325970.html 21 जनवरी 2015 live भोजपुर में ही जगदीशपुर है, जहां के बाबू कुंवर सिंह ने पहले स्वतंत्रता संग्राम १८५७ की क्रांति में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था।
आरा देश के बाकी हिस्सों से रेलमार्ग और सड़क मार्ग से भी जुड़ा है। वीर कुंवर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय है। कई उच्चस्तरीय कॉलेज और स्कूल जिले की शैक्षणिक पहचान दिलाते हैं। विद्यालय में क्षत्रिय उच्च विद्यालय, हर प्रसाद जैन उच्च विद्यालय, जिला विद्यालय और टाउन उच्च विद्यालय आदि हैं। हर प्रसाद दास जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज प्रमुख कॉलेज हैं।
इन्हें भी देखें
आरा
बिहार
बिहार के जिले
भोजपुर जिले की ताज़ा खबरे
सन्दर्भ
श्रेणी:बिहार के जिले
*