Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैन्चेस्टर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|238x238px|इंग्लैंड के मानचित्र में मैनचेस्टर की स्तिथि। thumb|345x345px|रात्रि के समय मैनचेस्टर की गगनरेखा। मैनचेस्टर इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर क्षेत्र में एक नगर और महानगरीय बोरो है। १८५३ में इसे नगर का दर्जा दिया गया। २००७ में यहाँ की कुल जनसंख्या ४,५८,१०० थी जबकी ग्रेटर मैनचेस्टर महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या २५,६२,२०० थी। यह दुनिया भर में सूती वस्त्र उद्योग के लिए फेमस है। यह शहर अपनी वास्तुकला, संस्कृति, संगीत निर्यात, मीडिया लिंक, वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग आउटपुट, सामाजिक प्रभाव, खेल क्लब और परिवहन कनेक्शन के लिए उल्लेखनीय है। मैनचेस्टर लिवरपूल रोड रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे पुराना जीवित अंतर-शहर यात्री रेलवे स्टेशन है। About us Science and Industry Museum 2023 10 September 2023 https://www.scienceandindustrymuseum.org.uk/about-us मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में, अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने पहली बार 1917 में परमाणु को विभाजित किया; फ्रेडरिक सी. विलियम्स, टॉम किलबर्न और ज्योफ टुटिल ने 1948 में दुनिया का पहला संग्रहित-प्रोग्राम कंप्यूटर विकसित किया; और आंद्रे गीम और कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने 2004 में पहली बार ग्राफीन को अलग किया। श्रेणी:इंग्लैंड के शहर