Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेटा ग्रुईस तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|सारस तारामंडल जिसमें बेटा ग्रुईस 'β' द्वारा नामांकित तारा है बेटा ग्रुईस, जिसके बायर नामांकन में भी यही नाम (β Gru या β Gruis) दर्ज है, आकाश में सारस तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है और पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ६०वाँ सब से रोशन तारा है। बेटा ग्रुईस हमसे १७० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) २.१३ है। यह एक परिवर्ती तारा है और इसकी चमक २.० और २.३ मैग्निट्यूड की सीमाओं के बीच बदलती रहती है। वर्णन अल्फ़ा ग्रुईस एक M5 III श्रेणी का दानव तारा है।Grus https://web.archive.org/web/20101114103455/http://www.universetoday.com/20798/grus/ 14 नवंबर 2010 , Universe TodayThe Night Sky Companion: A Yearly Guide to Sky-Watching Tammy Plotner, Terry Mann स्प्रिंगर, 2007 9780387716084 http://books.google.com/books?id=s2IyDseiMsAC&pg=PA498 इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की ३,८०० गुना है। इसका सतही तापमान ३,४०० कैल्विन अनुमानित किया गया है जो एक तारे के लिए काफ़ी कम है और जिस वजह से इसका रंग इतना लाल है। इस तारे के अध्ययन से यह संभव लगता है कि इसके केंद्र में नाभिकीय संलयन (न्यूक्लीयर फ्यूज़न) इंधन ख़त्म होने से ठप्प हो चुका है और यह केंद्र कार्बन और ऑक्सीजन का बना है। इन्हें भी देखें दानव तारा सारस तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:परिवर्ती तारे श्रेणी:सारस तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना