411 REFERENCE · Wikipedia
सेनकोरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेनकोरा, इंक. (जिसे पहले अमेरिसोर्सबर्जन के नाम से जाना जाता था) एक अमेरिकी दवा थोक वितरण कंपनी है, जो औषधि अनुसंधान और अनुबंध आधारित अनुसंधान कार्य भी करती है। यह कंपनी वर्ष 2001 में बर्गन ब्रुन्सविग और अमेरिसोर्स के विलय से बनी थी। बाद में अमेरिकी ओपिऑइड महामारी से संबंधित कई मुकदमों के बाद इसका नाम बदलकर सेनकोरा रखा गया। यह विश्व की सबसे बड़ी औषधि कंपनियों में से एक है और यह सामान्य (जेनेरिक) दवाइयों, बिना पर्ची की दवाइयों, घरेलू चिकित्सा उत्पादों और उपकरणों का वितरण करती है।
== पृष्ठभूमि ==
वर्ष 2001 में अमेरिसोर्स हेल्थ कॉर्पोरेशन और बर्गन ब्रुन्सविग कॉर्पोरेशन के विलय के पश्चात अमेरिसोर्सबर्जन का गठन हुआ। विलय से पूर्व अमेरिसोर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेविड यॉस्ट थे और विलय के बाद भी उन्होंने यह पद संभाला।
अमेरिसोर्सबर्जन के संयुक्त राज्य अमेरिका में 26 औषधि वितरण केंद्र, कनाडा में 9 वितरण केंद्र, अमेरिका में 4 विशेष वितरण केंद्र तथा अमेरिका और ब्रिटेन में 10 लाख वर्ग फुट से अधिक पैकेजिंग उत्पादन क्षमता है। विश्व की सबसे बड़ी विशेष कुरियर कंपनी वर्ल्ड कुरियर के जुड़ने से कंपनी के पास 150 से अधिक कार्यालय विश्वभर में हो गए।
मार्च 2016 में वालग्रीन्स बूट्स अलायंस इंक. ने घोषणा की कि वह अमेरिसोर्सबर्जन के 2.27 करोड़ शेयर खरीदेगी और कंपनी में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त करेगी, वर्ष 2012 में यह कंपनी पेंसिल्वेनिया राज्य की सर्वाधिक आय वाली कंपनी थी। 30 अगस्त 2023 को कंपनी ने अपना नाम बदलकर सेनकोरा रख लिया और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर “कोर” नामक नए प्रतीक के अंतर्गत कारोबार प्रारंभ किया। मई 2024 में सेनकोरा ने यह खुलासा किया कि कंपनी एक साइबर हमले की शिकार हुई, जिसके कारण कुछ रोगियों की व्यक्तिगत जानकारी उजागर हो गई।
== उत्पाद और सेवाएँ ==
कंपनी औषधि वितरण, चिकित्सकीय परामर्श, रोगी सेवाओं तथा चिकित्सा व्यवसाय संचालन से संबंधित सेवाएँ प्रदान करती है। यह ब्रांडेड और सामान्य (जेनेरिक) दवाएँ, बिना पर्ची की दवाएँ, घरेलू स्वास्थ्य उत्पाद और उपकरण पूरे अमेरिका में वितरित करती है। इसके ग्राहक अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थान, खुदरा दवा दुकानें, डाक द्वारा दवा सेवा केंद्र, चिकित्सक, क्लिनिक, नर्सिंग होम और वृद्धाश्रम हैं। यह कंपनी दीर्घकालिक रोगी देखभाल, कर्मचारियों के बीमा और विशेष दवाओं की आपूर्ति भी करती है।
अमेरिसोर्सबर्जन संयुक्त राज्य अमेरिका में बेची जाने वाली सभी दवाओं में लगभग 20 प्रतिशत का प्रबंधन करती थी और वर्ष 2020 की फॉर्च्यून 500 सूची में 10वें स्थान पर रही, जिसकी वार्षिक आय लगभग 179 अरब अमेरिकी डॉलर थी।
मई 2024 में सेनकोरा ने यह खुलासा किया कि कंपनी एक साइबर हमले की शिकार हुई, जिसके कारण कुछ रोगियों की व्यक्तिगत जानकारी उजागर हो गई।
== गुड नेबर फार्मेसी ==
गुड नेबर फार्मेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में 3,400 से अधिक स्वतंत्र रूप से संचालित दवा दुकानों का एक सहकारी नेटवर्क है। इसका व्यावसायिक संबंध अमेरिसोर्सबर्जन के साथ है, जो इस नेटवर्क को प्रायोजित करता है और “गुड नेबर फार्मेसी” नाम का स्वामी है। यह नेटवर्क “थॉटस्पॉट” नामक वार्षिक व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जो ऑरलैंडो और लास वेगास शहरों में आयोजित की जाती है।
== सन्दर्भ ==