Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्सेथंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

त्सेथंग Tsetang / རྩེ་ཐང། / 泽当镇 त्सेथंग China Tibet 29 15 N 91 46 E तिब्बत में स्थिति नेदोंग ज़िला, ल्होखा विभाग, तिब्बत ५२,००० २००५ तिब्बती, चीनी thumb|upright=1.2|Tsetang 2014 त्सेथंग तिब्बत का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के ल्होखा विभाग में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है।Dorje, Gyurme (2009). p. 219. Tibet Handbook. Footprint Handbooks, Bath, England. ISBN 978-1-906098-32-2. यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक द्ज़ोंग (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। ल्हासा के बाद यह तिब्बत के इउ-त्संग क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी।Mayhew, Bradley and Kohn, Michael. p. 153. (2005) Tibet. 6th Edition. ISBN 1-74059-523-8.Seeking Emptiness: A Photo Essay of Modern Tibet, Rod Purcell, pp. 117, Lulu.com, 2006, ISBN 9781411669307, ... Around 180 kilometres to the east of Lhasa the expanding city of Tsetang sits strangely on the ancient landscape of Yarlung. Tsetang now has a population of over 50,000. The old Tibetan town almost lost in the blandness of the new hotels ... इसके आसपास तिब्बती इतिहास की कई महत्वपूर्ण इमारते स्थित हैं। नेदोंग बस्ती इस से लगभग ४ किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है लेकिन शहरी विस्तार से दोनों का विलय होने लगा है।Buckley, Michael and Strauss, Robert. Tibet: a travel survival kit. p. 153. (1986) Lonely Planet Publications, Victoria, Australia. ISBN 0-908086-88-1. कुछ चित्र इन्हें भी देखें सोंगत्सन गम्पो इउ-त्संग ल्होखा विभाग सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बत के नगर श्रेणी:ल्होखा विभाग