411 REFERENCE · Wikipedia
नेहा मेहता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेहा मेहता
nehamehta.jpg
नेहा मेहता
नेहा मेहता 2013 के पुरस्कार समारोह के दौरान
पाटन, गुजरात, भारत
9 जून, 1978 ई०
अभिनेत्री
2001 – वर्तमान
मुंबई
नीरज मस्करा (विवाह-2014ई०)
नेहा मेहता भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्यतः तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा यह स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी में मुख्य किरदार के लिए भी जानी जाती हैं।http://www.topnews.in/shweta-bhosle-and-gurucharan-singh-location-tarak-mehta-ka-oolta-chashma-2294408 संग्रहीत प्रति 30 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150711112333/http://www.topnews.in/shweta-bhosle-and-gurucharan-singh-location-tarak-mehta-ka-oolta-chashma-2294408 11 जुलाई 2015 dead
जीवन-परिचय
नेहा मेहता का जन्म 9 जून, 1978 ई० को गुजरात के भावनगर में हुआ था। उनके पूर्वज पाटन के निवासी थे। उनके पिता प्रसिद्ध गीतकार और कवि हैं। नेहा के घर में पहले से ही फिल्मी माहौल था। इसलिए नेहा भी एक्टिंग की दुनिया में ही करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने बचपन से ही नृत्य और संगीत सीखना शुरू कर दिया था। नेहा ने वडोदरा से संगीत में पोस्ट ग्रैजुएशन और इसके बाद अहमदाबाद से डायरेक्शन का कोर्स किया।
इसके बाद उन्हें भगवती प्रोडक्शन दिल्ली के स्टार हंट-मल्टी टैलेंट शो (वर्ष 2000) के ऑडिशन में पूरे गुजरात से चुना गया था और वे मुंबई आ गयी थीं। मुंबई पहुँचने के बाद ही उन्हें थिएटर्स के ऑफर्स मिलने शुरू हो गये। इस तरह उनका एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘तू ही मेरा मौसम’, ‘हृदय-त्रिपुटी’, ‘प्रतिबिंब का परछाई’, ‘मस्ती-मजे की लाइफ’ जैसे अनेक नाटकों में काम किया। इसके बाद उन्होंने हिन्दी और गुजराती के कई धारावाहिकों में काम किया। इसके अतिरिक्त नेहा ने ‘प्रेम एक पूजा’, ‘जनमो-जनम’, ‘बेटर हाफ’ जैसी गुजराती फिल्मों में भी काम किया।https://m.bhaskar.com/news/GUJ-RAJ-OMC-neha-mehta-in-tarak-mehta-ka-ulta-chashma-5017466-PHO.html तारक-मेहता-का-उल्टा-चश्मा-में-नेहा-मेहता
अभिनय
अभिनय की शुरुआत ज़ी टीवी के कार्यक्रम डॉलर बहू से शुरू की। जिसमें वह वैशाली नाम का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी में सरोज नामक एक मुख्य किरदार निभाया। इसके बाद एक गुजराती भाषा में बनी धारावाहिक सौ दादा सासु न में अनुराधा का किरदार निभाया। सहारा के डरावनी धारावाहिक रात होने को है में यह कौशिक की भूमिका में थीं। इसके बाद देस में निकला होगा चाँद में हीर यश दीवान नकली गुनगुन की भूमिका निभाई। इसके बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाया। यह एक वास्तविक धारावाहिक वाह वाह क्या बात है में प्रस्तोता भी बनी।
धारावाहिक
डॉलर बहू - वैशाली
मेरा दिल दीवाना - पुष्पा (दूरदर्शन नेशनल)
भाभी - सरोज
सौ दादा सासु न - अनुराधा (गुजरती भाषा में)
रात होने को है - कौशिक
देस में निकला होगा चाँद - हीर यश दीवान (नकली गुनगुन)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - अंजलि तारक मेहताSAB TV http://www.sabtv.com/comedy/show.php?id=6 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 2012-01-20 https://web.archive.org/web/20120324083654/http://www.sabtv.com/comedy/show.php?id=6 24 मार्च 2012 liveTaarak Mehta's 500 episode celebration! http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-12-18/bollywood/28245416_1_celebration-grand-bash-cast-and-crew The Times of India 18 December 2010 30 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20130917034314/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-12-18/bollywood/28245416_1_celebration-grand-bash-cast-and-crew 17 सितंबर 2013 live
वाह वाह क्या बात है - स्वयंhttp://www.sabtv.com/comedy/character_details.php?sid=6&cid=42#c_42 संग्रहीत प्रति 30 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20160303231817/http://www.sabtv.com/comedy/character_details.php?sid=6&cid=42#c_42 3 मार्च 2016 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4028236
https://web.archive.org/web/20180225064755/https://www.srivideo.net/biography/230-neha-mehta.html
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री
श्रेणी:गुजरात के लोग
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग