411 REFERENCE · Wikipedia
हेल्मुट कोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हेल्मुट कोल
हेल्मट जोसेफ माइकल कोल (जन्म: ३ अप्रैल १९३०) एक जर्मन रूढ़िवादी राजनेता हैं। वे १९८२ से लेकर १९९८ तक जर्मनी के चांसलर रहे (१९८२ से १९९० तक पश्चिम जर्मनी के और १९९० से १९९८ के बीच एकीकृत जर्मनी के)। इसके अलावा १९७३ से १९९८ के बीच जर्मनी के प्रमुख राजनीतिक दल क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के अध्यक्ष रहे। उनका १६ वर्षीय कार्यकाल ओटो वॉन बिस्मार्क के बाद से किसी भी जर्मन चांसलर का लंबा कार्यकाल था। इस कार्यावधि के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुए शीत युद्ध की विधिसम्मत समाप्ति हई, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिमी और पूर्वी जर्मनी का एकीकरण हुआ। कोल जर्मन एकीकरण और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रंकोईस मित्तेर्रंद के साथ मास्त्रिच्त संधि के माध्यम से यूरोपीय संघ के प्रमुख मुख्य वास्तुकार माने जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कोल को "२० वीं सदी के उत्तरार्द्ध के महानतम यूरोपीय नेता" कहा है। वर्ष १९९० में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्रेणी:जर्मनी के चांसलर