Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

युगे युगीन भारत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में एक निर्माणाधीन एक संग्रहालय है, जो १,५५,००० वर्ग मीटर क्षेत्रफल और ९५० कक्षों के साथ विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा।https://www.timesnownews.com/delhi/delhi-to-soon-have-worlds-largest-museum-yuge-yugeen-bharat-article-102146350 Delhi To Soon Have World's Largest Museum 'Yuge Yugeen Bharat' Seth Harshit 2023-07-27 Times Now en 2023-07-31https://www.cnbctv18.com/webstories/india/yuge-yugeen-bharat-largest-museum-in-world-top-5-museums-worldwide-9851.htm 'Yuge Yugeen Bharat' will beat these 5 museums to become biggest in the world Deshpandey Priyanka CNBC TV18 en 2023-07-31 यह वर्तमान में स्थित सचिवालय भवनों — नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक — में स्थापित किया जाएगा और भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय (नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ इंडिया) का स्थान लेगा।https://www.hindustantimes.com/india-news/national-museum-delhi-worlds-largest-yuge-yugeen-bharat-national-museum-updates-pm-narendra-modi-latest-news-101690463994188.html World's largest museum 'Yuge Yugeen Bharat' to come up in Delhi. Check details Anand Nisha 2023-07-27 Hindustan Times en 2023-07-31 युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की पहली गैलरी के वर्ष 2026 के अंत तक खुलने की संभावना है।इतिहास रचेगा भारत! दिल्ली में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय यह संग्रहालय संस्कृति मंत्रालय द्वारा सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय अभिलेखागार डिजिटलीकरण और भारत की सांस्कृतिक मैपिंग जैसी पहलों को पूरक रूप में सशक्त करेगा। यह संग्रहालय सेंट्रल विस्टा के उत्तरी और दक्षिणी ब्लॉक भवनों में स्थित होगा। इस संग्रहालय की थीम भारतीय सभ्यता के 5,000 वर्षों की निरंतर यात्रा पर आधारित है, जो भारत की सनातन और शाश्वत प्रकृति को दर्शाता है।भारत के 5 हजार साल का इतिहास दिखाएगा युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय इसके डिज़ाइन परामर्श के लिये आर्कॉप एसोसिएट्स को चुना गया है, जिसके प्रमुख वास्तुकार कुलपत यंत्रसत हैं। इस संग्रहालय में पूरे देश की विभिन्न गैलरियों से दुर्लभ वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी, साथ ही वर्तमान राष्ट्रीय संग्रहालय के संग्रह को भी शामिल किया जाएगा। उदाहरण के लिये, कालीबंगन (2500–1700 ई.पू.) से प्राप्त सिंधु घाटी सभ्यता का टेराकोटा आवरग्लास, गुप्तकालीन मूर्तियाँ (5वीं शताब्दी), चोलकालीन कांस्य प्रतिमाएँ (10वीं–11वीं शताब्दी)। फ्रांस की "ग्रैंड्स प्रॉजेक्ट्स" पहल से प्रेरित है। भारत और फ्राँस मिलकर युगे युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का विकास कर रहे हैं, जिसमें संग्रहालय डिज़ाइन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में फ्राँस की विशेषज्ञता का उपयोग किया जा रहा है। सन्दर्भ श्रेणी:भारत के संग्रहालय