Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय सौर ऊर्जा निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय सौर ऊर्जा निगमSolar Energy Corporation of India Ltd. Solar Energy Corporation of India logo.png Public sector undertaking Solar energy yes 2011 09 09 Religare Building, District Centre Saket, New Delhi Indiahttp://www.seci.gov.in/content/innerpage/contact-us.php Contact Us :: Solar Energy Corporation of India (SECI), A Government of India Enterprise SECI.gov.in 8 March 2017 https://web.archive.org/web/20170318055637/http://www.seci.gov.in/content/innerpage/contact-us.php 18 मार्च 2017 dead India Rajeev Kapoor (Chairman) Ashvini Kumar (MD)http://www.seci.gov.in/content/innerpage/board-of-directors.php Board of Directors :: Solar Energy Corporation of India (SECI), A Government of India Enterprise SECI.gov.in 8 March 2017 https://web.archive.org/web/20170318060250/http://www.seci.gov.in/content/innerpage/board-of-directors.php 18 मार्च 2017 dead Ministry of New and Renewable Energy http://www.seci.co.in/ yes भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का एक निगम है। इसकी स्‍थापना कम्‍पनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 के अन्‍तर्गत लाभ के लिए नहीं कम्‍पनी के रूप में 20 सितम्‍बर, 2011 को सौर ऊर्जा क्षेत्र को समर्पित एक कार्यान्‍वयन एवं सुविधा संस्‍थान के रूप में हुई थी। इसकी स्‍थापना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रणीधीन की गई है। इसको जवाहलाल नेहरू राष्‍ट्रीय सौर मिशन के कार्यान्‍वयन और इसके अन्‍तर्गत निर्धारित लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की सुविधा देने के समग्र दृष्टिकोण के साथ व्‍यापक कार्यकलाप करने का अधिदेश दिया गया है। इस निगम का उद्देश्‍य सम्‍पूर्ण भारत में सौर प्रौद्योगिकी का विकास करना और सौर विद्युत का पूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। उद्देश्य कम्‍पनी के मुख्‍य उद्देश्‍य हैं : –http://www.seci.gov.in/contenthi/innerpage/objectiveshi.php भारतीय सौर ऊर्जा निगम के मुख्‍य उद्देश्‍य 28 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170301092756/http://www.seci.gov.in/contenthi/innerpage/objectiveshi.php 1 मार्च 2017 dead नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास और कार्यान्‍वयन के संबंध में एक एकीकृत कार्यक्रम के लिए योजना बनाना और निष्‍पादन करना। भारत और विदेश में सौर, ऑन-शोर / आफॅ-शोर पवन, भू-तापीय, ज्‍वारीय, जैव-गैस, जैव-भार (बायोमास), लघु हाइड्रो और अन्‍य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की विद्युत परियोजनाओं का स्‍वामित्‍व, प्रबन्‍ध, अनुसंधान, योजना, प्रोन्‍नत, विकास, डिजाइन, निर्माण, परिचालन, रख-रखाव, नवीकरण, आधुनिकीकरण करना। भारत और विदेश में विद्युत उत्‍पादों और सेवाओं में उत्‍पादन, पूर्वानुमान, क्रय, उत्‍पाद, निर्माण, आयात, निर्यात, आदान-प्रदान, विक्रय और लेन-देन का व्‍यापार करना। भारत और विदेश में सौर उद्यानों, अवसंरचना सुविधाओं और सभी संगत सहायक सुविधाओं और सेवाओं की योजना का प्रबन्‍ध, विकास, रख-रखाव करना, पट्टे, किराए पर लेना। भारत और विदेश में विद्युत परियोजनाओं से सम्‍बंधित योजना, अन्‍वेषण, सर्वेक्षण, अनुसंधान, डिजाइन और प्राथमिक व्‍यवहार्यता और विस्‍तृत परियोजना रिपोर्टें तैयार करने का कार्य करना। अपनी सहायक और संयुक्‍त उद्यम कम्‍पनियों की गतिविधियों का समन्‍वय करना, उनके आर्थिक और वित्‍तीय उद्देश्‍यों / लक्ष्‍यों का निर्धारण करना और उनको उपलब्‍ध कराए गए सभी संसाधनों के अधिकतम उपयोग प्राप्‍त करने हेतु उनके निष्‍पादन की समीक्षा, नियंत्रण, मार्गदर्शन करना और निर्देश देना। जवाहरलाल नेहरू राष्‍ट्रीय सौर मिशन और सभी ऐसे अन्‍य कार्यक्रमों या मिशनों के अन्‍तर्गत कार्यक्रमों और परियोजनाओं के निष्‍पादन, तैयारी, प्रबन्‍ध, निरीक्षण और समन्‍वय करने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा जारी निदेशों का अनुपालन, सहायता करना। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान, पायलट परियोजनाओं और सभी प्रकार के परीक्षणों की स्‍थापना, प्रबन्‍ध, रख-रखाव, संचालन, प्रयोग करना और वाणिज्‍यिकीकरण प्राप्‍त करने के लिए भारत और विदेश में सीधे या अन्‍य एजेन्‍सियों के सहयोग से नए उत्‍पाद, प्रौद्योगिकियों को संसाधित, उन्‍नत, नवीकरण और अन्‍वेषण करना। भारत और विदेश में निष्‍पादन मानीटरिंग, आंकड़े विश्‍लेषण, संसाधन मूल्‍यांकन, लागत इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी पूर्वानुमान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, कौशल विकास, संवर्धन और जागरुकता अभियान आदि के काम में लगना। भारत और विदेश में कम्‍पनी की संगत गतिविधियों को बढ़ावा देना, संगठित, संचालित करना और परामर्शी सेवाएं देना। सन्दर्भ इन्हें भी देखें भारत में सौर ऊर्जा बाहरी कड़ियाँ भारतीय सौर ऊर्जा निगम का जालघर कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत भारतीय सौर ऊर्जा निगम का नया नामकरण – 'भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा निगम' श्रेणी:भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम