411 REFERENCE · Wikipedia
ला नीना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|2007 में ला नीना के प्रभाव से उत्पन्न समुद्र सतह को दर्शाता हुआ चित्र
ला नीञा (La Niña) एक प्रतिसागरीय धारा है। इसका आविर्भाव पश्चिमी प्रशांत महासागर में उस समय होता है जबकि पूर्वी प्रशांत महासागर में एल नीञो का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
अर्थ
ला नीञा स्पेनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है छोटी बच्ची। चूंकि इसका प्रभाव एल नीञो के विपरीत होता है इसलिए इसे प्रति एल नीञो भी कहा जाता है।La Nina https://web.archive.org/web/20130131065230/http://education.nationalgeographic.com/education/encyclopedia/la-nina/?ar_a=1 31 जनवरी 2013 National Geographic Education
ला नीञा प्रभाव
ला नीञा एल नीञो से ठीक विपरीत प्रभाव रखती है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में एल नीञो द्वारा पैदा किए गए सूखे की स्थिति को ला नीञा बदल देती है, तथा आर्द्र मौसम को जन्म देती है।http://www.thefreedictionary.com/La+Nina La Nina 23 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120907200254/http://www.thefreedictionary.com/La+Nina 7 सितंबर 2012 live ला नीञा के आविर्भाव के साथ पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊष्ण कटिबंधीय भाग में तापमान में वृद्धि होने से वाष्पीकरण अधिक होने से इण्डोनेशिया एवं समीपवर्ती भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होती है।भौतिक भूगोल का स्वरूप, सविन्द्र सिंह, प्रयाग पुस्तक भवन, इलाहाबाद, २0१२, पृष्ठ४0८-0९, ISBN: ८१-८६५३९-७४-३ ला नीञा परिघटना कई बार दुनिया भर में बाढ़ की सामान्य वजह बन जाती है।बीबीसी हिंदी का आधिकारिक जालघर https://web.archive.org/web/20110116093103/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/01/110114_weather_nina_ra.shtml 16 जनवरी 2011 दुनियाभर में बाढ़ की वजह है 'ला नीना'
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मौसमी महादैत्य एल नीञो और ला नीञाअगस्त 2026 InternetArchiveBot
El Nino/La Nina Explainer
श्रेणी:महासागरीय धारायें
श्रेणी:जलवायु विज्ञान