411 REFERENCE · Wikipedia
जय चीनी साम्यवादी दल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|१९७२ में निक्सन की चीन यात्रा के समय खींचा गया एक प्रचार नारा: 'महान, गौरवशाली और सत्य चीनी साम्यवादी दल अमर रहे!'
"जय चीनी साम्यवादी दल" (चीनी: 中国共产党万岁; पिन्यिन: Zhōngguó Gòngchǎndǎng Wànsuì) चीनी जनवादी गणराज्य में एक राजनीतिक नारा है। यह नारा जुलाई १९२२ (आषाढ़–श्रावण १९७९ विक्रम संवत्) में चीनी साम्यवादी दल की द्वितीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समय प्रकाशित एक घोषणापत्र से उत्पन्न हुआ। यह नारा तथा इसके विविध रूप धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक प्रचार के रूप में प्रयुक्त होने लगे।
उत्पत्ति
यह नारा सर्वप्रथम जुलाई १९२२ (आषाढ़–श्रावण १९७९ वि. सं.) में चीनी साम्यवादी दल की द्वितीय राष्ट्रीय कांग्रेस में जारी एक घोषणापत्र में प्रयुक्त हुआ, जिसमें दल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था:http://www.cnca.gov.cn/cnca/rdht/yzqscxzyxlhdzt/djcs/08/292182.shtml 最早提出"中国共产党万岁"口号的文献 August 16, 2010 Certification and Accreditation Administration of the People's Republic of China zh The earliest document proposing the slogan "Long Live the Chinese Communist Party" https://web.archive.org/web/20180130204452/http://www.cnca.gov.cn/cnca/rdht/yzqscxzyxlhdzt/djcs/08/292182.shtml January 30, 2018 September 1, 2010 live,该宣言以下列口号结尾
युद्धप्रमुखों का पतन हो!
अन्तरराष्ट्रीय साम्राज्यवाद का नाश हो!
शान्ति हेतु संघर्ष करो!
स्वतन्त्रता हेतु संघर्ष करो!
स्वाधीनता हेतु संघर्ष करो!
शोषित राष्ट्रों की मुक्ति अमर रहे!
जय चीनी साम्यवादी दल!
साम्यवादी अन्तरराष्ट्रीयता अमर रहे!
प्रयोग
घोषणापत्र एवं साहित्य
यह नारा चीनी साम्यवादी दल के प्रलेखों में प्रयुक्त होता रहा है तथा क्रान्तिकारियों द्वारा मृत्यु से पूर्व उच्चारित किया जाने वाला नारा भी बन गया
सम्मेलन तथा उत्सव
यह नारा प्रमुख सम्मेलनों की प्रेस विज्ञप्तियों में तथा राष्ट्रीय उत्सवों और समारोहों में नारों के रूप में प्रयुक्त होता है।http://news.xinhuanet.com/ziliao/2007-10/11/content_6863455.htm 中國共產黨第十次全國代表大會新聞公報 Xinhua News Agency zh Press Communiqué of the 10th National Congress of the Chinese Communist Party https://web.archive.org/web/20140726054416/http://news.xinhuanet.com/ziliao/2007-10/11/content_6863455.htm July 26, 2014 September 2, 2010 livehttp://60.people.com.cn/GB/166970/168157/10149363.html 天安门广场背景翻花组成"中国共产党万岁"图案 October 1, 2009 People's Daily zh Tiananmen Square background with a pattern of 'Long Live the Chinese Communist Party' https://web.archive.org/web/20100305060753/http://60.people.com.cn/GB/166970/168157/10149363.html March 5, 2010 September 1, 2010 dead
सांस्कृतिक प्रदर्शन
यह नारा कुछ लोक कला प्रदर्शनों में भी दिखाई देता है, जो अक्सर सीसीपी की नीतियों के लिए किसानों की प्रशंसा व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।http://www.gxcounty.com/yangshuo/xwzx/200902/43155.html 阳朔县农民唱响"中国共产党万岁" 诸葛保满、于代娥 February 15, 2009 阳朔报社 zh Farmers in Yangshuo County sing 'Long Live the Chinese Communist Party' https://web.archive.org/web/20190716010205/http://www.gxcounty.com/yangshuo/xwzx/200902/43155.html July 16, 2019 September 1, 2010
अंगूठाकार|शिन्हुआ द्वार के पश्चिमी भाग पर अङ्कित नारा: 'महान चीनी साम्यवादी दल अमर रहे!'"
भवनों पर अंकन
बीजिंग स्थित झोंगनन्हाई के बाहर शिन्हुआ द्वार की भीतों पर लाल पृष्ठभूमि पर श्वेत अक्षरों और स्वर्ण किनारों के साथ दो नारे अङ्कित हैं:
"महान चीनी साम्यवादी दल अमर रहे!"
"अजेय माओ त्से तुंग विचारधारा अमर रहे!"
झेंगझोउ नगर (हेनान प्रान्त) के एरची स्मारक मीनार की छत पर यह नारा नीयॉन अक्षरों में लिखा गया है, जो एरची आम हड़ताल की स्मृति में निर्मित है।July 2025
सन्दर्भ
श्रेणी:नारे
श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख