Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्यूबसैट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्यूबसैट (CubeSat) छोटे उपग्रहों की एक श्रेणी है, जो 10 सेंटीमीटर वाले घनों के आकार में होते हैं।https://www.nasa.gov/what-are-smallsats-and-cubesats/ What are SmallSats and CubeSats? - NASA en-US 2026-06-09 प्रत्येक क्यूबसैट इकाई का द्रव्यमान 2 किलोग्राम से अधिक नहीं होता है, और इनके निर्माण में प्रायः वाणिज्यिक 'ऑफ़-द-शेल्फ' (सी॰ओ॰टी॰एस॰) उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई॰एस॰एस॰) से कक्षा में स्थापित किया जाता है, या किसी प्रक्षेपण यान पर गौण भार के रूप में प्रक्षेपित किया जाता है।https://www.newindianexpress.com/states/telangana/2026/Jan/09/hyderabad-students-cubesat-headed-to-space Hyderabad students’ CubeSat headed to space Nath Meghna 2026-01-09 The New Indian Express en 2026-06-09https://sites.google.com/a/slu.edu/swartwout/home/cubesat-database CubeSat Database - swartwout sites.google.com 2026-06-09 वर्ष 1999 में, प्रोफेसर जोर्डी पुइग-सुआरी और बॉब ट्विग्स ने क्यूबसैट के मानकों को विकसित किया था। इनका मुख्य उद्देश्य निचली भू-कक्षा (एल॰ई॰ओ॰) के लिए ऐसे छोटे उपग्रहों के डिजाइन व परीक्षण हेतु आवश्यक कौशल को बढ़ावा देना था, ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकें। 2013 तक क्यूबसैट प्रक्षेपणों में मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों का ही वर्चस्व था; हालाँकि 2014 के बाद से अधिकांश नए क्यूबसैट वाणिज्यिक या शौकिया परियोजनाओं के लिए प्रक्षेपित किए जाने लगे। इनके कार्यों में मुख्य रूप से पृथ्वी अवलोकन अथवा शौकिया रेडियो का संचालन शामिल है।https://www.esa.int/Enabling_Support/Preparing_for_the_Future/Discovery_and_Preparation/CubeSats CubeSats www.esa.int en 2026-06-09 क्यूबसैट का उपयोग अक्सर ऐसी नई अंतरिक्ष तकनीकों के परीक्षण के लिए किया जाता है, जिनके लिए किसी बड़े उपग्रह का भारी खर्च उठाना आर्थिक रूप से व्यावहारिक न हो। कम लागत के कारण जोखिम भरे वैज्ञानिक प्रयोग भी इनके माध्यम से भेजे जाते हैं। गहरे अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले पहले क्यूबसैट मार्स क्यूब वन मिशन का हिस्सा थे, जिन्हें मई 2018 में इनसाइट मिशन के साथ मंगल ग्रह की ओर प्रक्षेपित किया गया था।https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-analysis/prelims-fact-01-05-2018 प्रीलिम्स फैक्ट्स : 01 मई, 2018 - इनसाइट मिशन और क्यूबसेट 2018-05-01 Drishti IAS 2026-06-09 सन्दर्भ श्रेणी:उपग्रह