411 REFERENCE · Wikipedia
अवन्यस्त (पृथ्वी का अस्त)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|यह चित्र ६ अप्रैल, २०२६ को आर्टेमिस द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइज़मैन द्वारा ली गई थी।
अवन्यस्त, आर्टेमिस द्वितीय के चालक दल के सदस्य अंतरिक्ष यात्री, रीड वाइज़मैन द्वारा चन्द्रमा के निकटगमन के दौरान ६ अप्रैल, २०२६ को २२:४१ यू॰टी॰सी॰ (भारतीय समयानुसार ७ अप्रैल २०२६, प्रातः ४ बज के ११ मिनट) पर लिया गया अर्धचंद्राकार पृथ्वी का एक चित्र है। यह विलियम एंडर्स द्वारा अपोलो ८ की १९६८ के चित्र 'अवन्युदय' (पृथ्वी का उदय) के समान है, जिसमें चंद्र कक्षा के दौरान पृथ्वी, चंद्रमा के क्षितिज से ऊपर उठती हुई दिखाई देती है। https://www.cnn.com/2026/04/07/science/artemis-2-lunar-flyby-images-earthset NASA releases stunning new 'Earthset' image taken during historic lunar flyby Prisco Jacopo Strickland Ashley 2026-04-07 CNN 2026-04-07 https://www.nationalgeographic.com/science/article/artemis-ii-new-earthrise-earthset-eclipse See a jaw-dropping 'Earthset'—and a rare solar eclipse from the far side of the moon Resnick Brian 2026-04-07 National Geographic 2026-04-07 वाइज़मैन ने निकॉन डी5 कैमरे का उपयोग करके यह चित्र लिया।
विवरण
thumb|चित्र में दर्शित पृथ्वी की अनुमानित दिशा-स्थिति।#c2d1c1 पृथ्वी का रात्रि पक्ष#719470 चंद्रमा द्वारा अवरोधित भाग
चित्र में पृथ्वी को गर्तों (गड्ढों/क्रेटरों) से युक्त चन्द्रसतह के पीछे अस्त होते हुए दिखाया गया है। इस दृश्य में पृथ्वी का रात्रि पक्ष अंधकारमय है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और ओशिआनिया क्षेत्र के ऊपर सूर्यप्रकाश से आलोकित मेघ-प्रणालियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं।Earthset https://images.nasa.gov/details/art002e009288 2026-04-07 NASA Image and Video Library art002e009288 सामने के भाग में ओहम क्रेटर दिखाई देता है, जो अपनी सीढ़ीनुमा किनारों तथा अपेक्षाकृत समतल तल के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस तल के मध्य में स्थित केंद्रीय शिखर उस समय निर्मित होते हैं जब प्रभाव (टक्कर) के दौरान चन्द्र सतह अस्थायी रूप से द्रवित होकर पुनः ऊपर की ओर उभरती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी