411 REFERENCE · Wikipedia
एमटीवी रोडीज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एमटीवी रोडीज , MTV भारत पर प्रसारित एक युवाओं पर आधारित लोकप्रिय रिएलिटी टैलिविज़न शो है।
शो के बारे में जब कार्यकारी निर्माता रघु राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा रोडीज में यात्रा, साहसिक कार्य, नाटक, कामदर्शिता की झलक होती है।"
== चयन प्रक्रिया ==
रोडीज ऑडिशन भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित किये जाते हैं। जो लोग ऑडिशन के लिए आते हैं उन्हें एक फार्म भरने के लिए दिया जाता हैं, फिर उन्हें समूह-चर्चा करनी होती हैं, जिसके बाद MTV पैनल चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लेता हैं। MTV पैनल, MTV के विशेषज्ञों का गठन है। रोडीस की संख्या 13 से 20 के बीच बदलती रहती है, हालांकि पहले सीज़न में, केवल 7 लोगों ने चेन्नई से चैल तक मोटर साइकिल सवारी की थी। ऑडिशन देने पर कोई सीमा नहीं है, एक व्यक्ति जितनी बार चाहे ऑडिशन दे सकता है। छठे सीज़न में, इन्टर्व्यू के बाद, २० रोडीस का चयन किया गया था।
== प्रारूप ==
चुने गए रोडीज को पूर्व-निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने के लिए हीरो होन्डा करिज़्मा बाईक दी जाती हैं। प्रत्येक एपिसोड में वोट-आउट की विशिष्टता है, जिस में एपिसोड के अंत में सभी रोडीस एक गुमनाम वोट द्वारा अपने साथी रोडीज में से किसी एक को हटाना होता हैं, इस तरह सफ़र में चलते-चलते रोडीज की संख्या घटती जाती है।
प्रत्येक एपिसोड में रोडीज के समक्ष अनेकविध कार्य या चुनौतियों होती हैं, जिन्हें उनको पूरा करना होता हैं। ये कार्य "धन संबंधित कार्य" या "बचाव संबंधित कार्य" हो सकते हैं। "धन संबंधित कार्य" में, इन कार्यों को सफल रूप से समापन करने पर रोडीज अपने खाते में पैसे जमा करेंगे, जबकि "बचाव संबंधित कार्य" की सफल पूर्ति पर जितने वाला दल या रोडी प्रतिरक्षण पाता है। प्रतिरक्षण पाने वाला दल या रोडी, वोट-आउट से सुरक्षित हो जाता है, यानि की अब उसके सदस्यों को इस एपिसोड में मतदान से हटाया नहीं जा सकता है। उपर्युक्त कार्य या तो दल-आधारित होतें हैं (यानि की दो या दो से अधिक दलों के बीच किए जातें हैं) या व्यक्तिगत होतें हैं, (अर्थात् एक-एक के बीच किए जातें हैं)। अनुसूचित यात्रा के अंत में, जो रोडी आखिर तक टिक पाया होता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है और वह अब तक धन संबंधित कार्य से जमा सारी नकद साथ ले जा सकता है।
पांचवीं सीज़न में पहली बार लाभ कार्य शुरू किया गया। लाभ कार्य के विजेता/विजेताओं को वोट-आउट में कुछ लाभ मिलते हैं, जिसमें वोट-आउट में एक से अधिक वोट देने का या सिर्फ उसे ही वोट देने का लाभ मिलता है।
== विजेता ==
सीज़न 1: सीज़न 1 में कोई विजेता नहीं हुआ था। उस में कोई स्पर्धा नहीं थी। पुणे से टोनी कोरडेलिया और दिल्ही से रणविजय सिंघ दो अन्तिम प्रतियोगी थे।
सीज़न 2: चंड़ीगढ़ से आयुष्मान खुराना
सीज़न 3: दिल्ली से पारुल शाही
सीज़न 4: कोलकाता से एन्थोनी येह
सीज़न 5:सहारनपुर से आशुतोष कौशिक
सीज़न 6: बैंगलूर से नौमन सैत
सीज़न 7: अनवर सईद
सीज़न 8: दिल्ली से आंचल खुराना
सीज़न 9: चंडीगढ़ से विकास खोकर
सीज़न 10: बंगलौर से पलक जौहल
सीज़न 11: पुणे से निखिल सचदेव
सीज़न 12: पंजाब से प्रिंस नरुला
सीज़न 13: जालन्धर से बलराज सिंह खेहरा
सीजन 14 : हरियाणा से श्वेता मेहता
सीजन 15 :सोनीपत से कशिश ठाकुर पुंडीर
सीजन 16 : ऑडिशन जारी है...
== रोडीज बनने के बाद जीवन ==
रोडीज के प्रथम सीज़न के विजेताओं में से एक रणविजय सिंह,
सीज़न 2 से लेकर बाकि सभी रोडीज के प्रतियोगिताओं के होस्ट रहे और MTV के VJ बन गए।
रोडीज सीज़न 2 के विजेता आयुषमान खुराना, एमटीवी पर वास्सअप - दि वाइस ऑफ यंगिस्तान, स्ट्रिप्ड, फंटास्टिक 5 नामक कार्यक्रमों का संचालन कर रहें हैं। उन्हें 'इन्डिया'स गोट टैलेंट .. में भी VJ के रूप में मौका मिला था।
रोडीज 5.0 के विजेता आशुतोष कौशिक, लोकप्रिय भारतीय रियालिटी टीवी कार्यक्रम बिग बोस के दूसरे सत्र में हाउसमेट रहे थे और अंत में उसके विजेता बने थे!
सीज़न 4 के ऋषभ धीर को अब एमटीवी में नौकरी मिल गई है और वे रोडीज 7 के सफर में एक साथी बनकर जा रहें हैं।
शाम्भवी शर्मा को, एकता कपूर और सुनील शेट्टी द्वारा निर्मित द लिटल गोडफाधर में एक भूमिका पेश की गई थी। एक और प्रतियोगी, अनमोल सिंह ने एकता कपूर की कुछ इस तरह में अर्चिता की भूमिका हांसिल की थी। बाद में ईन दोनों ने MTV के हेवन@7 पर "जी टॉक" ("G talk") का संचालन किया था। विशाल के साथ वरुण सैनी (MTV रोडीज सीज़न 4 के प्रतियोगी), MTV स्प्लिट्सविला नामक MTV के अन्य रियालिटी शो के लिए चुने गए थे। विशाल कलर्स चैनल के 'भाग्यविधाता' शो में भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में आयाज़ फास्ट ट्रैक के विज्ञापन में पिज्जा लड़कों में एक की भूमिका में देखे गए और एकता कपूर की 'कितनी महोब्बत है में भूमिका पाई है।
MTV रोडीज सीज़न 4 के अंतिम प्रतियोगीयों में से गुरबानी जज उर्फ बानी जे, अब MTV भारत पर 'पेप्सी MTV वास्सअप' (Pepsi MTV wassup) को मेज़बान कर रही है।
MTV रोडीज सीज़न 2 के विजेता, आयुषमान खुराना भी MTV वास्सअप में एक मेज़बान हैं और हाल ही में उन्हों ने सामान्य मनोरंजन कलर्स चैनल पर इंडिया गोट टैलेंट शो की मेजबानी की थी।
MTV रोडीज 4 के दूसरे रनर अप, राज रॉय ने यूटीवी बिंदास के साथ CBF स्टनर 10 नामक टीवी शो किया था, इससे पहले वे पेशेवर DJ'ing कर रहे थे और ओडिसी (ओडेस्सी) उत्सव में DJ युद्ध में विजेता के रूप में नामित किये गए थे।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
रोडीस की आधिकारिक वेबसाइट
ओर्कुट रोडीस समुदाय