411 REFERENCE · Wikipedia
यूजीन नाइडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यूजीन नाइडा (Englsih: Eugene Nida) (1914–2011) 20वीं सदी के प्रमुख भाषाविद् और अनुवाद सिद्धांतकार थे, जिन्होंने बाइबिल अनुवाद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे लंबे समय तक अमेरिकन बाइबिल सोसाइटी से जुड़े रहे और अनेक भाषाओं में बाइबिल के अनुवाद कार्य का निर्देशन किया। नाइडा ने यह स्थापित किया कि अनुवाद केवल शब्दों का रूपांतरण नहीं, बल्कि अर्थ, संदर्भ और संप्रेषण का पुनर्सृजन है। उनकी प्रसिद्ध कृति टुवर्ड अ साइंस ऑफ ट्रांसलेटिंग¹ (1964)टुवर्ड अ साइंस ऑफ ट्रांसलेटिंग नाइडा यूजीन ई. जे. ब्रिल 1964 लाइडन में उन्होंने अनुवाद को एक वैज्ञानिक अनुशासन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया तथा भाषाविज्ञान और संप्रेषण सिद्धांत से उसका संबंध स्थापित किया।
नाइडा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान ‘फॉर्मल इक्विवेलेंस’ (रूपात्मक समतुल्यता) और ‘डायनैमिक इक्विवेलेंस’ (गतिशील समतुल्यता) की अवधारणाएँ हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी पुस्तक द थ्योरी एंड प्रैक्टिस ऑफ ट्रांसलेशन² (1969, सह-लेखक Charles R. Taber)द थ्योरी एंड प्रैक्टिस ऑफ ट्रांसलेशन नाइडा, यूजीन ए. एवं Charles R. Taber ई. जे. ब्रिल 1969 लाइडन में विस्तार से प्रस्तुत किया। ‘फॉर्मल इक्विवेलेंस’ मूल पाठ की संरचना और रूप को बनाए रखने पर बल देता है, जबकि ‘डायनैमिक इक्विवेलेंस’ लक्ष्य भाषा के पाठक पर समान प्रभाव उत्पन्न करने को प्राथमिकता देता है। नाइडा के इन सिद्धांतों ने आधुनिक अनुवाद अध्ययन को नई दिशा दी और विशेष रूप से धार्मिक तथा सांस्कृतिक अनुवाद के क्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हुए।